महाराष्ट्र में MSRTC का NCMC स्मार्ट कार्ड लॉन्च, जानिए कार्ड बनवाने की प्रोसेस, फीस और इसके फायदे
MSRTC Smart Card : महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड शुरू किया है। इस कार्ड से बस यात्रा कैशलेस होगी और कई यात्रियों को किराए में छूट भी मिलेगी।
- Written By: हितेश तिवारी
MSRTC स्मार्ट कार्ड (फोटो - गूगल इमेज)
ST Smart Card : महाराष्ट्र में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी MSRTC ने NCMC (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) लॉन्च किया है, जिसे एसटी स्मार्ट कार्ड भी कहा जा रहा है। इस कार्ड की मदद से यात्री बिना नकद भुगतान किए बसों में सफर कर सकेंगे।
साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, महिलाओं और अन्य रियायती यात्रियों को विशेष सुविधा भी मिलेगी। यह कदम डिजिटल इंडिया और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
नजदीकी बस डिपो से बनवाए कार्ड
यह स्मार्ट कार्ड यात्रियों को नजदीकी बस डिपो या बस स्टैंड काउंटर से ऑफलाइन बनवाना होगा। कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र (जरूरत पड़ने पर) और पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ethanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
भंडारा ST Bus में रियायती सफर के लिए 1 अगस्त से NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
खाने के सामान पर ‘100%’ का झूठा दावा पड़ेगा भारी, FSSAI और CCPA ने तेल का नाम छुपाने पर कड़ा किया रुख
आवेदन फॉर्म भरने और दस्तावेज सत्यापन के बाद यात्रियों को ₹199 शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह कार्ड RuPay आधारित प्रीपेड टैप-एंड-गो सुविधा वाला है, जिससे टिकट खरीदना और भुगतान करना काफी आसान हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : LPG Shortage Claim: क्या भारत में लागू हुआ ‘एक घर एक गैस कनेक्शन’ नियम? जानिए सच्चाई
कार्ड देश के कई मेट्रो नेटवर्क में भी कर सकेंगे इस्तेमाल
इस कार्ड का फायदा सिर्फ MSRTC बसों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे देशभर के कई मेट्रो नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इससे यात्रियों को बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा। खासतौर पर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, छात्रों और बुजुर्गों के लिए यह कार्ड बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। सरकार का मानना है कि इससे कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों का समय भी बचेगा।
