IRCTC Andaman Tour Package: 5 दिन में घूमें पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक तक, जानें किराया और सुविधाएं

IRCTC Andaman Tour Package : आईआरसीटीसी ने गर्मियों की छुट्टियों के लिए ‘मैजिकल अंडमान हॉलिडे गोल्ड’ टूर पैकेज लॉन्च किया है। 4 रात और 5 दिन के इस पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, नील आइलैंड और हैवलॉक की सैर।
IRCTC has launched a 4-night and 5-day Andaman tour package covering Port Blair, Neil Island, and Havelock.
IRCTC अंडमान टूर पैकेज (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Andaman Trip 2026 : अंडमान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, नीले समुद्र, सफेद रेत और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए यह भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक खास और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है।

इस पैकेज के जरिए पर्यटक अंडमान के मशहूर पर्यटन स्थलों जैसे पोर्ट ब्लेयर, नील आइलैंड और हैवलॉक की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि इस पैकेज में होटल, ट्रांसपोर्ट और कई अन्य सुविधाएं पहले से शामिल हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग की परेशानी नहीं होगी।

मैजिकल अंडमान हॉलिडे गोल्ड

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम “मैजिकल अंडमान हॉलिडे गोल्ड” रखा गया है। यह पैकेज कुल 4 रात और 5 दिन का होगा। यात्रा की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होगी और पर्यटकों को अंडमान के प्रमुख आकर्षणों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की अगली यात्रा 20 मई 2026 से शुरू होगी।

यात्रा के दौरान पर्यटकों को होटल में ठहरने की सुविधा, बस और कैब ट्रांसपोर्ट, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। ऐसे में जो लोग इस गर्मी में किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह पैकेज शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

पैकेज से जुड़ी जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाएं

किराये की बात करें तो अकेले अंडमान यात्रा करने वाले यात्री को 43,160 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 26,250 रुपये रखा गया है। अगर तीन लोग साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 23,760 रुपये किराया देना होगा।

IRCTC का कहना है कि इस पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रियों को अलग से ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। टिकट बुकिंग और पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com