सर्दियों में बनाएं अंडमान निकोबार घूमने का प्लान, IRCTC के इस खास टूर पैकेज में मिलेगा सब कुछ, जानें डिटेल्स

हनीमून पर जाना हो या फिर वेकेशन पर इसके लिए सबसे बेस्ट समय दिसंबर माना जाता है। इसके लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। जिसके जरिए अंडमान घूमने का प्लान किया जा सकता है।
सर्दियों में बनाएं अंडमान निकोबार घूमने का प्लान, IRCTC के इस खास टूर पैकेज में मिलेगा सब कुछ, जानें डिटेल्स
अंडमान निकोबार टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IRCTC Tour Package: हनीमून पर जाना हो या फिर वेकेशन पर इसके लिए सबसे बेस्ट समय दिसंबर माना जाता है। अक्सर इस समय लोग किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से हम प्लान कैंसिल भी कर देते हैं। ऐसे में आप आसपास की किसी खूबसूरत जगह को ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी बहुत ही शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। इस पैकेज की मदद से पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

क्या है टूर पैकेज का नाम

दिसंबर के समय अंडमान निकोबार की हसीन वादियों को घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इस बार अगर आप पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह बेहतरीन रहेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी बहुत ही शानदार हवाई पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का नाम अद्भुत अंडमान है। इस दौरान पर्यटकों को लखनऊ से कोलकाता होते हुए हवाई जहाज से अंडमान निकोबार लेकर जाएंगे।

नील द्वीप में लखमनपुर समुद्र तट, समुद्र किनारे रंगीन मछलियां और प्राकृतिक पुल जैसी जगहों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा सैर करने के लिए ग्लास बॉटम नाव की सवारी के साथ स्नॉर्कलिंग भी कराई जाएगी।

आईआरसीटीसी का यह पैकेज सात दिन और छह रातों का है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर तक आने जाने की व्यवस्था की ई है। इसके अलावा रुकने के लिए इस पैकेज में तीन स्टार होटल बुक किया गया है। इस दौरान पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील द्वीप में रुकने के साथ ही सेल्युलर जेल, कोर्बिन कोव बीच और रॉस द्वीप हैवलॉक में बोटिंग का लुत्फ उठाने को मिलेगा।

कितना आएगा खर्च

इस टूर पैकेज का लाभ उठाने के लिए आपको 71,900 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों को एक साथ रहने के लिए 58,600 रुपए देना होगा। इसके अलावा तीन व्यक्तियों के लिए यह किराया 58,200 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं, बच्चों के लिए इस टूर पैकेज का किराया 50,100 रुपए है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का मजा लेने के लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होगी। इसके लिए लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी टिकट बुक की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com