AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा! सिविल इंजीनियर ने बताया सस्ता उपाय
Home Cooling Tips : गर्मी से राहत पाने के लिए सिविल इंजीनियर ने सफेद चूना और फेविकोल से छत को ठंडा रखने का आसान और सस्ता तरीका बताया है, जिससे तापमान में 5 डिग्री तक कमी आ सकती है।
- Written By: हितेश तिवारी
सफेद चूना और फेविकोल से छत को ठंडा कर गर्मी से राहत पाई जा सकती है। (फोटो - गूगल इमेज)
Lime Roof Cooling : गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए AC खरीदने का सोचते हैं, लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं होता। ऐसे में सिविल इंजीनियर विशाल गोयल ने एक आसान और सस्ता देसी तरीका बताया है, जिससे बिना ज्यादा खर्च किए घर को ठंडा रखा जा सकता है।
इस तकनीक में छत को हीट रिफ्लेक्टर बनाने के लिए सफेद चूना और फेविकोल का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद रंग सूरज की किरणों को वापस परावर्तित करता है, जिससे छत कम गर्म होती है और घर के अंदर का तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है।
देसी जुगाड़ से गर्मी में घर का तापमान करें कम
इस देसी जुगाड़ के लिए 700-800 स्क्वायर फीट की छत पर करीब 10 किलो चूना और 2 किलो फेविकोल पर्याप्त होता है। घोल बनाने के लिए चूने को पानी में मिलाया जाता है, जिसमें बाद में फेविकोल और थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
FY2027 के लिए इनकम टैक्स डेडलाइन्स: जानें ITR फाइलिंग और TDS सर्टिफिकेट की जरूरी तारीखें
Akshaya Tritiya पर सोने के दाम: 9 साल का शानदार रिटर्न और भविष्य की कीमतों का सटीक अनुमान
Indian Oil ने लॉन्च किया सूर्य नूतन: गैस की किल्लत दूर करेगा सोलर कुकिंग सिस्टम
होम लोन जल्दी खत्म करना है? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, लाखों का ब्याज बचाएं
ध्यान रखने वाली बात यह है कि चूने का घोल हमेशा लोहे या मेटल के बर्तन में ही बनाना चाहिए, क्योंकि पानी के साथ रिएक्शन के दौरान यह गर्म हो जाता है और प्लास्टिक को नुकसान पहुंचा सकता है। फेविकोल मिश्रण को मजबूत बनाता है, जिससे यह जल्दी नहीं उतरता।
ये खबर भी पढ़ें : FY2027 के लिए इनकम टैक्स डेडलाइन्स: जानें ITR फाइलिंग और TDS सर्टिफिकेट की जरूरी तारीखें
छत पर चूने का घोल दिलाएगा गर्मी से राहत
छत पर लगाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है। धूल और काई हटाने के बाद हल्का पानी डालकर सतह तैयार करें। पहला कोट सुबह के समय लगाना बेहतर होता है, ताकि धूप में यह अच्छे से सूख सके।
इसके बाद 12-14 घंटे के अंतराल में दूसरा कोट लगाया जाता है। इस प्रक्रिया से छत पर मजबूत सफेद परत बन जाती है, जो लंबे समय तक टिकती है और गर्मी से राहत दिलाती है।
