- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know Tips For Servicing Ac In Summer
गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है, महीनों से बंद पड़े AC की सर्विसिंग कर लें, पैसे भी बचेंगे, जानिए टिप्स
- Written By: दीपिका पाल

गर्मी में कर लें AC की सफाई (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों की शुरुआत (Summer Season) हो चुकी है और यह समय है अपने AC को चेक करने का। आपको बता दें, बहुत से लोग सोचते हैं कि AC की सर्विस करवाने के लिए टेक्नीशियन को बुलाना पड़ता है, लेकिन थोड़ी मेहनत और सही जानकारी से आप खुद भी यह काम कर सकते हैं। AC की सर्विसिंग (AC Servicing Tips) करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। ऐसा करके आप अच्छी मात्रा में अपने पैसों की बचत कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जान लीजिए उस प्रोसेस के बारे में जिसकी मदद से आप अपने एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं।
समय-समय पर करवाएं AC की सफाई
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई लोग गर्मियों की सीजन में AC की सर्विसिंग करवाए बिना ही इसका इस्तेमाल करने लगते हैं। AC की समय-समय पर सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। अगर आपका AC कुछ महीनों पहले ही सर्विस हुआ है तो आप खुद भी फिर से उसकी सर्विस कर सकते हैं। एसी की खुद से सर्विसिंग करने से पहले आपको एसी को पूरी तरह से पावर ऑफ कर देना चाहिए और फिर कवर और फिल्टर हटाने के बाद सूखे कपड़े से ऊपर का कवर साफ करके फिर पानी डालकर साफ करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
विनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
AC की बाहरी यूनिट को साफ करना नहीं भूले
अपने AC की बाहरी यूनिट को अच्छे से साफ करना न भूलें। इस यूनिट पर जमी धूल और गिरे पत्ते AC की कूलिंग को कमजोर कर सकते हैं। एक साफ ब्रश या नरम कपड़े से धूल हटाएं और अगर पत्तियां फंसी हों, तो उन्हें भी निकाल दें। इससे हवा आसानी से बाहर निकल पाएगी और AC की कूलिंग इससे बढ़ जाएगी। साफ बाहरी यूनिट से AC कम बिजली खाएगा और ज्यादा अच्छे से ठंडक पहुंचाएगा। यह सर्विसिंग का एक सिंपल लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा है।
AC के फिल्टर्स की सफाई जरूरी
आपको बता दें AC के फिल्टर्स की सफाई भी करना बेहद जरूरी है। अगर फिल्टर्स गंदे हो जाएं, तो हवा साफ नहीं होगी और AC ठंडा कम करेगा। फिल्टर्स को समय-समय पर साफ करने से हवा अच्छी रहती है और AC भी बेहतर काम करता है। यह आपके AC को लंबे समय तक अच्छे से चलाए रखता है।
AC की इनडोर यूनिट रखें साफ
इसके अलावा, अपने AC की इनडोर यूनिट के आसपास की जगह को भी साफ सुथरा रखें। ध्यान रखे कि वहां कुछ भी न हो जो हवा के प्रवाह को रोके। फर्नीचर, पर्दे या कोई अन्य सामान हवा के रास्ते में नहीं होना चाहिए। इससे AC बेहतर हवा दे पाएगा और कमरा जल्दी ठंडा होगा।
Know tips for servicing ac in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM










