Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aadhaar Biometric Update: 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी

Child Aadhaar Update : UIDAI ने अभिभावकों से 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने की अपील की है। समय पर अपडेट नहीं कराने पर सरकारी योजनाओं में परेशानी आ सकती है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 14, 2026 | 06:36 PM

आधार कार्ड अपडेट (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Aadhaar Update for Children : अगर आपके घर में 5 साल से अधिक उम्र का बच्चा है, तो उसके आधार कार्ड से जुड़ा एक जरूरी काम समय रहते पूरा कर लेना चाहिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अभिभावकों से अपील की है कि जिन बच्चों का आधार 5 साल की उम्र से पहले बनाया गया था, उनका अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराएं।

आधार बनवाते समय 5 साल से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन नहीं लिए जाते, इसलिए 5 साल पूरे होने पर पहली बार और 15 साल की उम्र में दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में बच्चे की नई फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस डाटा रिकॉर्ड किया जाता है।

बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी

UIDAI के अनुसार यदि समय पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया गया तो आधार प्रमाणीकरण में समस्या आ सकती है। इसका असर स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं के लाभ, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर पड़ सकता है। कई मामलों में आधार से जुड़ी सेवाओं का उपयोग करने में तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस

Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल

7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

Nainital Horn Ban: नैनीताल माल रोड पर हॉर्न बजाने पर बैन, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

खास तौर पर उन बच्चों के लिए यह अपडेट अधिक महत्वपूर्ण है जिनका आधार 5 साल की उम्र से पहले बना था और जिन्होंने अभी तक पहली बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके अलावा 15 साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को भी दूसरा अनिवार्य अपडेट कराना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें : 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में बंपर उछाल, जानिए 3.83 फिटमेंट का असली गणित

नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत नामांकन केंद्र पर जाएं

बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए बच्चे को अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत नामांकन केंद्र पर जाना होगा। वहां बच्चे की बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट की जाएगी। इस दौरान बच्चे और अभिभावक दोनों का आधार कार्ड साथ ले जाना जरूरी है।

आज के समय में आधार स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, सरकारी लाभ, बैंकिंग और कई अन्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने के लिए अभिभावकों को समय रहते अपने बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट जरूर करा लेना चाहिए।

Aadhaar biometric update for children above 5 years uidai important guidelines benefits and process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 06:36 PM

Topics:  

  • Aadhaar Card
  • Aadhaar Card Update
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.