8वें वेतन आयोग में DA बढ़कर 60% हुआ, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने से सैलरी में बड़ा उछाल संभव। (फोटो - गूगल इमेज) 
यूटिलिटी

8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट: DA बढ़कर 60%, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें महंगाई भत्ता 60% तक बढ़ाया गया है। वहीं, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग से सैलरी में बड़ा उछाल संभव है।

हितेश तिवारी

DA Hike 60 Percent : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हाल ही में हुई 8वां वेतन आयोग से जुड़ी बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। इसके बाद DA 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलेगा। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

श्रमिक संघों की मांग न्यूनतम सैलरी बढ़ाई जाए

इस बीच श्रमिक संघों ने एक और बड़ी मांग उठाई है। उनका कहना है कि फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर 3.83 किया जाए। अगर यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

इसके साथ ही HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जोड़ने पर लेवल-1 के कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी 90,000 से 95,000 रुपये तक हो सकती है। यूनियनों का तर्क है कि बढ़ती महंगाई, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए यह बदलाव जरूरी है।

मई में होने वाली बैठक में लिया जाएगा फैसला

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी कई अहम मांगें रखी गई हैं। श्रमिक यूनियन चाहती हैं कि वेतन निर्धारण में माता-पिता को भी आश्रित के रूप में शामिल किया जाए। वहीं महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव जैसी सुविधाओं की मांग भी जोर पकड़ रही है।

माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा, जिससे ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य रिटायरमेंट लाभ में बड़ा इजाफा होगा। फिलहाल सभी की नजर मई में होने वाली अहम बैठक पर टिकी है, जहां इन मांगों पर फैसला लिया जा सकता है।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री