दुनिया की इन जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचे सेलेब्स, एक दूजे संग गुजारे हसीन पल
शादी के बाद हर कपल हनीमून के लिए सबसे बेहतर और खूबसूरत जगह को चुनता है। हनीमून शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत ही हसीन पल होता है। उस दौरान कपल्स एक दूसरे के साथ कुछ खूबसूरत पल साथ में बिताते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया की इन जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचे सेलेब्स
Year Ender 2024: शादी के बाद हर कपल हनीमून के लिए सबसे बेहतर और खूबसूरत जगह को चुनता है। हनीमून शादीशुदा जोड़े के लिए बहुत ही हसीन पल होता है। उस दौरान कपल्स एक दूसरे के साथ कुछ खूबसूरत पल साथ में बिताते हैं। जिसे पूरी जिंदगी याद किया जाता है। साल 2024 में कई सेलेब्स ने शादी की और बेहतरीन जगहों पर हनीमून मनाने गए। आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी के उन सेलेब्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं फेमस सेलेब्स ने कौन सी लोकेशन पर हनीमून का प्लान किया। इसमें देश से लेकर विदेश की शानदार जगहें शामिल हैं।
फिलीपींस और इटली
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई में 23 जून 2024 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों कपल्स कई जगहों पर घूमने के लिए गए। लेकिन इसमें से सबसे बेस्ट जगह फिलीपींस और इटली थी। हनीमून मनाने के लिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। फिलीपींस दक्षिण एशिया का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां पर मौजूद टापू और द्वीप बहुत ही अद्भुत नजारे पेश करते हैं। हर साल यहां पर 2 मिलियन से भी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यही कारण है कि यह जगह कपल्स की फेवरेट है। अगर आप भी पार्टनर के साथ हनीमून मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह को चुन सकते हैं।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया बहुत ही शानदार जगह है। इस जगह को आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे ने हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुना था। बता दें कि दोनों की शादी उदयपुर में 10 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद हनीमून के लिए कपल्स ने इंडोनेशिया को चुना। इस जगह पर हर साल लाखों लोग आते हैं। यह बाली का एक प्रांत है। इसे कपल्स के लिए फेवरेट प्लेस माना जाता है। इस जगह के चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे पाए जाते हैं। जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dimple Kapadia Birthday: ‘सागर जैसी आंखों वाली’ डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास
Amrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग…इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल
Kareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’
Jackie Shroff Wedding Day: 38 साल का साथ और वही प्यार, जैकी श्रॉफ और पत्नी आयशा ने शेयर कीं खास यादें
उत्तराखंड
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा ने 2 मार्च 2024 को जयपुर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों को कपल्स को हनीमून के लिए उत्तराखंड की वादियों में देखा गया। इस जगह कपल्स ने खूब मौज मस्ती की और इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में चुना। उत्तराखंड की खूबसूरती को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। यहां पर पर्यटकों की भीड़ पूरी साल लगी रहती है। अगर आप कम बजट में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो इस जगह को चुन सकते हैं।
फिजी
बॉलीवुड के फेवरेट कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने एक दूसरे संग बहुत ही धूमधाम से गोवा में शादी की थी। शादी के बाद दोनों कपल्स को हनीमून के लिए विदेश की डेस्टिनेशन को चुनते हुए देखा गया। दोनों शादी के तीन महीने बाद फिजी में समय बिताते हुए नजर आए। फिजी एक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां पर झरने, स्कूबा डाइविंग और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ लिया जा सकता है। यहां पर चारों तरफ खूबसूरत पानी और समुद्र तट देखने को मिलते हैं। हनीमून के लिए यह डेस्टिनेशन बेस्ट रहेगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
