Kareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’
Kareena Kapoor Post Viral: करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर आमरस का आनंद लेते हुए पोस्ट शेयर की। और लिखा, 'खाने के बाद ये तो बनता है ना'। एक्ट्रेस का फूड लव देखकर फैंस भी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
- Written By: यति सिंह
करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kareena Kapoor Post On Aamras: पटौदी खानदान की बहु और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर आम के प्रति अपनी दीवानगी शेयर की है। करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘आमरस’ के एक लगभग खाली हो चुके कटोरे की तस्वीर शेयर की है।
करीना की पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भोजन के बाद आमरस का भरपूर लुत्फ उठाया है। करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में, एक कटोरे में आमरस परोसा गया दिख रहा है, जो एक ट्रे पर रखा है। कटोरे में एक चम्मच भी नजर आ रहा है।
पोस्ट में लिखा मजेदार कैप्शन
सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट के साथ करीना ने हिंदी में एक मजेदार कैप्शन लिखा, करीना ने लिखा कि “खाने के बाद आमरस तो बनता है ना?” इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले और आम के इमोजी भी पोस्ट किए। वैसे तो करीना कपूर हमेशा फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली करीना खाने-पीने की शौकीन भी मानी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
करीना कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
करीना अक्सर अपने खानपान से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। करीना काफी लंबे समय से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानती रही हैं और डेली रूटीन से वर्कआउट तथा योग भी करती हैं। करीना कपूर अपने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन, योग सत्र और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों वीडियो हमेशा शेयर करती रहती हैं।
2008 में शुरू हुआ फिटनेस का सफर
करीना की फिटनेस जर्नी साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ के दौरान काफी चर्चा में रही थी। इसी फिल्म के समय करीना ने बॉलीवुड में ‘साइज-जीरो’ ट्रेंड को लोकप्रिय बनाया था। खबरों के अनुसार, फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने वजन घटाकर लगभग 48 किलोग्राम कर लिया था।
यह भी पढ़ें: Jackie Shroff Wedding Day: 38 साल का साथ और वही प्यार, जैकी श्रॉफ और पत्नी आयशा ने शेयर कीं खास यादें
बड़ी-बड़ी फिल्मों में निभाई अहम भूमिका
करीना कपूर पिछले कुछ सालों में ‘जब वी मेट’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘चमेली’, ‘ओमकारा’, ‘3 इडियट्स’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘गुड न्यूज’ और ‘क्रू’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
करीना हाल ही में निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थीं। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।
