Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dimple Kapadia Birthday: ‘सागर जैसी आंखों वाली’ डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास

Dimple Kapadia Birthday Special: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी रही है, पहली मुलाकात में ही काका डिंपल कपाड़िया की खूबसूरती पर दिल हार बैठे थे।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 08, 2026 | 10:30 AM

दिवंगत राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

​Dimple Kapadia Birthday Story Special: बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी बनी और बिगड़ी हैं, जिन्होंने कई सालों तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन जब बात हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार काका (राजेश खन्ना) और खूबसूरत डिंपल कपाड़िया की हो, तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन के खास मौके पर उस दौर की यादें और बातें ताजा हो जाती हैं, जब काका और डिंपल के मिलन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। ये स्टोरी सिर्फ दो कलाकारों की नहीं, बल्कि उस दौर के सबसे बड़े स्टार के दिल टूटने और फिर से धड़कने की कहानी है।

बात उस समय की है, जब सुपरस्टार राजेश खन्ना सफलता के शिखर पर थे और उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं। इसी दौरान एक फ्लाइट में उनकी मुलाकात छोटी उम्र की लड़की डिंपल कपाड़िया से हुई, जो उस समय अपनी डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग में बिजी थीं। फ्लाइट के इस सफर में राजेश खन्ना और डिंपल का सामना हुआ और राजेश खन्ना डिंपल की सादगी और खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे। आसमान के शिखर में शुरू हुआ यह सिलसिला जल्द ही एक ऐसे रिश्ते में बदलने वाला था, जिसने आगे चलकर इतिहास बना डाला।

पहली ही मुलाकात में मांग लिया था हाथ

अभिनेता राजेश खन्ना व्यवहार से बेहद इमोशनल और जो भी फैसला लेते थे, पूरी शिद्दत के साथ लेते थे। अभिनेत्री डिंपल को देखते ही उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि यही वह लड़की है जिसे वह अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। उन्होंने बिना ज्यादा समय गंवाए उस सफर के दौरान ही डिंपल के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया था। डिंपल कपाड़िया के लिए भी यह किसी सपने के सच होने जैसा था क्योंकि वह खुद अभिनेता राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और सुपरस्टार का यह अंदाज उनके दिल को छू गया।

सम्बंधित ख़बरें

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने कैसे बनाया कई सितारों का करियर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Khwaja Ahmad Abbas Career: जब अब्बास साहब ने परखा अमिताभ बच्चन का हुनर, सदी के महानायक को मिली नई पहचान

Amrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग…इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने बदली भारतीय टेलीविजन की तस्वीर, तीन दशक से कर रही हैं मनोरंजन जगत पर राज

डिंपल कपाड़िया और दिवंगत राजेश खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

​छोटी उम्र और अचानक शादी का फैसला

​जब राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने शादी करने का फैसला किया, तब डिंपल कपाड़िया की उम्र महज 16 साल के आसपास थी, जबकि राजेश खन्ना उनसे उम्र में काफी बड़े थे। उम्र के इस लंबे गैप के बावजूद दोनों के बीच का आकर्षण कम नहीं हुआ और राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में सात फेरे ले लिए।

यह शादी उस दौर की सबसे फेमस शादियों में से एक थी, जिसने मीडिया से लेकर आम जनता तक सबको हैरान कर दिया था। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सुपरस्टार की पत्नी बन चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: Subhash Ghai Taal: सुभाष घई छेड़ेंगे फिर से वही ‘ताल’!, क्या दुबारा दिखाई देगा ऐश्वर्या राय का जलवा?

मनभेद से मतभेद के बीच अमर रही यह दास्तान

हालांकि शादी के बाद के दिनों में इस इस फेमस कपल की शादीशुदा साइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए और दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे, लेकिन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच का सम्मान कभी कम नहीं हुआ। राजेश खन्ना के आखिरी समय में भी डिंपल साए की तरह उनके साथ खड़ी रहीं, जो उनके गहरे जुड़ाव की दास्तान बयां करता है।

आज के समय में भी जब बॉलीवुड की सबसे चर्चित और रोमांटिक लव स्टोरी का जिक्र होता है, तो आसमान की उस ऊंचाइयों के उस सफर से शुरू हुई राजेश खन्ना और डिंपल की यह अनोखी कहानी सबसे पहले याद की जाती है।

Dimple kapadia birthday special rajesh khanna fell in love at first sight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 10:30 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood Couples
  • Rajesh Khanna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.