Balmoral Castle ( Source: Social Media)
Living Royal Castles: दुनिया भर में ऐसे कई किले मौजूद हैं जो सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नहीं बल्कि आज भी जीवंत विरासत का हिस्सा हैं। इन किलों की खास बात यह है कि इनमें आज भी शाही परिवार रहते हैं, जिससे इनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और बढ़ जाती है। जहां कई किलों को म्यूजियम में बदल दिया गया है वहीं कुछ किले अब भी अपने मूल स्वरूप में उपयोग हो रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई किले आम पर्यटकों के लिए भी खुले रहते हैं।
यहां लोग न केवल घूम सकते हैं बल्कि इतिहास को करीब से महसूस भी कर सकते हैं। अगर आप ट्रैवल और इतिहास के शौकीन हैं तो यह किले आपके लिए खास अनुभव साबित हो सकते हैं।
शातो दे शास्तेलू एक ऐतिहासिक किला है, जो करीब 1,000 साल से एक ही परिवार के पास है। यह फ्रांस के बरगंडी क्षेत्र में स्थित है और गर्मियों में पर्यटकों के लिए खुलता है। यहां की लाइब्रेरी और पार्क खास आकर्षण हैं।
बालमोरल कैसल ब्रिटिश शाही परिवार का निजी निवास है, जिसे 1852 में महारानी विक्टोरिया के लिए खरीदा गया था। लगभग 50 हजार एकड़ में फैला यह किला अपनी खूबसूरत स्कॉटिश वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसे हर साल सीमित समय के लिए पर्यटकों के लिए खोला जाता है।
ग्लैमिस कैसल आज भी एक शाही परिवार का निवास है और अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए मशहूर है। यह महारानी एलिजाबेथ (क्वीन मदर) का बचपन का घर रहा है। 20 मार्च से 31 अक्टूबर तक यह किला आम लोगों के लिए खुला रहता है।
यह भी पढ़ें: होटल नहीं…कार प्रेमियों की जन्नत, जर्मनी के इस अनोखे होटल में बेड नहीं बल्कि लग्जरी कारों में सोते हैं लोग
विंडसर कैसल दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा आबाद किला माना जाता है। करीब 13 एकड़ में फैला यह किला शानदार शाही कमरों और सेंट जॉर्ज चैपल के लिए प्रसिद्ध है, जहां शाही समारोह आयोजित होते हैं। यह किला सालभर पर्यटकों के लिए खुला रहता है, हालांकि गर्मियों में यहां भीड़ ज्यादा रहती है।