Women’s Day 2025: भारत की इन जगहों पर महिलाएं बिना डरे कर सकती हैं अकेले ट्रैवल
अगर आप भी सोलो ट्रिप पर महिला दिवस का जश्न मनाना चाहते हैं तो भारत की कुछ सुरक्षित और खूबसूरत जगहों को विजिट कर सकती हैं। जहां पर आप बेखौफ होकर कहीं भी किसी भी समय घूम सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत की इन जगहों पर महिलाएं बिना डरे कर सकते हैं अकेले ट्रैवल
Women Solo Travel Desinations: आज के समय में हर महिला चाहती है कि वह पुरुष की तरह ही बिना डर के किसी भी जगह पर घूमने जा सके। जिस प्रकार किसी भी समय एक पुरुष किसी भी जगह पर घूमने जा सकता है उसी प्रकार महिलाओं को भी यह आजादी और सुरक्षा हर जगह मिलने का पूरा अधिकार है। लेकिन कुछ जगह ऐसी होती हैं जहां पर महिलाओं निकलने से भी डरती हैं। ऐसे में सोलो ट्रैवल पर जाना उनके लिए बहुत ही कठिनाइयों से भरा होता है। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर महिला दिवस का जश्न मनाना चाहते हैं तो भारत की कुछ सुरक्षित और खूबसूरत जगहों को विजिट कर सकती हैं। जहां पर आप बेखौफ होकर अकेले घूम सकती हैं। आइए, जानते हैं भारत की इन बेहतरीन जगहों के बारे में-
शिलांग
भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करता है। यह जगह जितनी खूबसूरत है उतनी ही सुरक्षित भी है। यहां पर महिलाएं अकेले ट्रैवल करने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप लाबन क्षेत्र में स्थित लेडी हैदरी पार्क घूमने जा सकती हैं। यहां के बगीचे जापान शैली में बने हुए हैं जिसे देखकर आपको बहुत मजा आएगा।
केरल
केरल महिलाओं के घूमने के लिए बेस्ट राज्य हैं। यहां पर मौजूद मुन्नार को अकेले बिना डरे घूमने का प्लान कर सकते हैं। महिलाओं के लिए घूमने की कई बेहतरीन जगह है। कुमारकोम, कडालुंडी, आईलैंड और थेक्कडी आदि। इसके अलावा आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ ले सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: दहेज हत्याओं का कलंक कब तक? देश में महिला सुरक्षा पर सवाल
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
ठाणे: महिला आरक्षण पर सरकार को घेरते नसीम खान, कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन
पॉन्डिचेरी
अगर आप खूबसूरत और सुरक्षित जगह की तलाश कर रही हैं तो पॉन्डिचेरी से बेहतर और क्या हो सकता है। यह जगह महिलाओं के लिए एकदम सेफ है। यहां पर सोलो ट्रिप का प्लान किया जा सकता है। समुद्र तट, आश्रम और कई ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
उत्तराखंड
हिमालय और वादियों से घिरा खूबसूरत राज्य उत्तराखंड बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आपको मानसिक शांति का अहसास होगा। स्कूटी और बाइक से यहां पर महिलाओं सोलो ट्रैवल का प्लान कर सकती हैं। यहां पर कई सारे हिल स्टेशन मौजूद हैं जहां पर महिलाओं आराम से वेकेशन मना सकती हैं।
सिक्किम
सिक्किम महिलाओं के घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर पेलिंग, त्सोमगो झील, युमथांग घाटी और लाचेन जैसी जगहों पर जा सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का अनोखा संगम यहां पर देखा जा सकता है। महिलाएं यहां बिना डरे किसी भी जगह जा सकती हैं। यह जगह आपको मानसिक सुकून देगी।
