भारत के इस मकबरे को कहा जाता है दूसरा ताजमहल, इन वजहों से है खास
आगरा के ताजहल के बारे में हर कोई जानता है। जिसकी खूबसूरती के सामने हर इमारत फेल है। प्यार की इस निशानी को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में दूसरा ताजमहल भी मौजूद है।
- Written By: प्रीति शर्मा
बीबी का मकबरा (सौ. सोशल मीडिया)
Bibi Ka Maqbara: आगरा में मौजूद ऐतिहासिक ताजमहल के बारे में हर कोई जानता है। जिसकी खूबसूरती के सामने हर इमारत फेल है। प्यार की इस निशानी को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए बनवाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक और ताजमहल मौजूद है। जिसे भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। दरअसल इस ताजमहल को औरंगजेब के बेटे और शाहजहां के पोते आजम शाह ने अपनी मां दिलरास बानो बेगम की याद में बनवाया है। जिसका इतिहास बहुत ही पुराना है।
क्या है इस मकबरे का नाम
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मौजूद एक मकबरे को भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। जिसका निर्माण 1651 और 1661 के बीच हुआ था। इस मकबरे का नाम बीबी का मकबरा है। कहा जाता है कि उस समय इसे बनवाने के लिए करीब 700,000 रुपए खर्च किए गए थे। हालांकि ताजमहल को बनवाने में करीब 3.20 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस बीबी के मकबरे को लोग गरीबों का ताजमहल भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आगरे के ताजमहल को शुद्ध सफेद संगमरमर से बनवाया गया था। जबकि बीबी के मकबरा को गुम्बद संगमरमर से बनवाया गया था। वहीं, मकबरे का बाकी हिस्सा प्लास्टर से बनाया गया है जो दिखने में संगमरमर जैसा होता है।
बीबी का मकबरा बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनवाया गया था। इसमें सुंदर गार्डन, तालाब, फव्वारे और झरने हैं। इसके अलावा आसपास हरियाली के लिए पेड़ पौधे भी लगाए गए हैं। साथ ही गाडन की दीवारों को ऊंचाई पर बनाया गया है ताकि बाहर से कोई व्यक्ति अंदर न देख सके। बता दें कि इस मकबरे के तीन साइड ओपन पवेलियन है। इस मकबरे को घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दी है। इस दौरान यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसके अलावा मानसून में भी यहां घूम सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
अशोक खरात से संपर्क करने वाले सभी नेताओं का नाम उजागर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि दमानिया ने किया बड़ा खुलासा
Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
कितना है मकबरे का टिकट
बीबी के मकबरे को घूमने के लिए ज्यादा टिकट नहीं लगता है। यहां पर भारतीयों के लिए 10 रुपए का टिकट है जबकि विदेशी नागरिकों के लिए यह 250 रुपए है। अगर आप यहां पर आना चाहते हैं, तो किसी भी शहर से औरंगाबाद आ सकते हैं। यहां से बसों के जरिए शहर को घूम सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
