Fast Track Visa: जानिए क्या है फास्ट ट्रैक वीजा जिससे जल्द पूरा कर सकते हैं विदेश घूमने का सपना
भारत से हर साल लाखों लोग दूसरे देशों यात्रा करने या पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं कुछ लोग पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस के लिए विदेश को चुनते हैं। बता दें कि दुनियाभर के ज्यादातर देशों में जाने के लिए हमें वीजा की जरूरत होती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
जानिए क्या है फास्ट ट्रैक वीजा जिससे जल्द पूरा कर सकते हैं विदेश घूमने का सपना
Fast Track Visa: भारत से हर साल लाखों लोग दूसरे देशों यात्रा करने या पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं कुछ लोग पढ़ाई, नौकरी और बिजनेस के लिए विदेश को चुनते हैं। बता दें कि दुनियाभर के ज्यादातर देशों में जाने के लिए हमें वीजा की जरूरत होती है। बिना वीजा के आप वहां नहीं जा सकते हैं। विदेश जाने का सपना हर कोई कभी न कभी जरूर देखता है। लेकिन इसके लिए कई तरह की समस्याएं सामने आ जाती हैं। ऐसे में आप फास्ट ट्रैक वीजा से जाने का प्लान कर सकते हैं। आइए, जानते हैं फास्ट ट्रैक वीजा क्या होता है और यह कितने दिनों में मिलता है।
किसी दूसरे देश में आधिकारिक तौर पर एंट्री के लिए दस्तावेज की जरुरत होती है और यह एक तय समय सीमा के लिए जारी किया जाता है। जैसे आप जिस देश में जा रहे हैं वहां कितने दिन तक रह सकते हैं, यह वीजा में निर्धारित होता है। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद आपको उस देश को छोड़ना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। वीजा के जरिए हम दूसरे देशों आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं।
क्या है फास्ट ट्रैक वीजा
वीजा जारी करने के लिए हर देश के अपने अलग नियम होते हैं। जब भी भारत की बात आती है तो यहां 11 तरह के वीजा जारी किए जाते हैं। इसमें टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा, ट्रांजिट वीजा, जर्नलिस्ट वीजा, एंट्री वीजा, ऑन अराइवल वीजा, पार्टनर वीजा है। वहीं फास्ट ट्रैक वीजा एक ऐसी वीजा प्रोसेसिंग की प्रीमियम सेवा है जिसमें कुछ आवेदकों को प्राथमिकता से वीजा जारी करने की सुविधा मिलती है। फास्ट ट्रैक वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को फॉर्म भरना होता है और इसके लिए शुल्क देना होता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में तुर्की-उमरा यात्रा के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देकर ट्रैवल्स संचालक फरार
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
जानकारी के अनुसार कोई भी देश कुछ खास देशों के लिए फास्ट ट्रैक वीजा की सुविधा देता है। इसके लिए जरिए आवेदकों को कम समय में वीजा मिल जाता है। इसके अलावा इसमें कैटगरी भी होती है जैसे स्टूडेंट वीजा, कुशल श्रमिक वीजा, विजिटर वीजा आदि। इस वीजा को अप्लाई करने के बाद यह आपको 10 से 12 दिनों में मिल जाएगा। कुछ देशों में इसके लिए 15 से 20 दिन भी लग सकते हैं।
