Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

Passport Fees Latest Update: नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम जैसी सर्विसेज के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:50 PM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने की प्लानिंग करने वाले लोगों को लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के लिए आवेदन फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा पासपोर्ट को दोबारा इश्यू करवाने पर लगने वाले शुल्क को भी बढ़ा दिया गया है। सरकार ने फीस में बढ़ोतरी का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण है या नहीं पर विवाद चल रहा है। दरअसल, पासपोर्ट दिवस के अवसर पर विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान दिया गया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। अब पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद विपक्ष सरकार पर हमले तेज कर सकता है।

गुरुवार को विदेशी मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में फीस बढ़ोतरी को लेकर जानकारी दी गई। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धारा 24 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नये नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।

पहले के मुकाबले अब कितना चार्ज?

नोटिफिकेशन के अनुसार, 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पासपोर्ट आवदेकों के लिए 36 पन्नों वाले पासपोर्ट की फीस 2,500 रुपये तय किया गया है। वहीं, 15 से 18 साल के वह आवेदक जो पासपोर्ट ले चुके हैं, लेकिन उसे रि-इश्यू करवाना चाहते हैं उनके लिए भी जनरल कैटेगरी में 2,500 रुपये देने होंगे। इससे पहले 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए 18 वर्ष से ज्यादा आयु वाले आवेदकों को सिर्फ 1,500 रुपये का भुगतना करना होता था, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र वाले आवेदकों को केवल 1,000 रुपये की फीस चुकानी होती थी।

सम्बंधित ख़बरें

अगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल

बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत

इसके अलावा अगर 8 साल से छोटे बच्चे को पासपोर्ट बनवाने पर 10% की छूट का प्रावधान था। वहीं, 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए अगर कोई व्यक्ति आवेदन करता है, तो उसे 3,500 रुपये का का भुगतान करना होगा। वहीं, तत्काल के लिए 5,000 रुपये का चार्ज देना होगा।

पासपोर्ट बदलने पर भी अतिरिक्त शुल्क

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब पासपोर्ट गुम होने, फटने या खराब होने के स्थिति में बदलने पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ गया है। 36 पन्नों वाले पासपोर्ट को रिप्लेस करने के लिए जनरल कैटेगरी में 5,000 रुपये और तत्काल कैटेगरी के लिए 7,500 रुपये देना होगा। इसके अलावा 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए लिए आवेदनकर्ता को 6,000 रुपये की फीस सामान्य में और तत्काल के लिए 8,500 रुपये देने होंगे।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में नाबालिगों के लिए बनने वाले पासपोर्ट के फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। 36 पन्नों के पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर जनरल कैटेगरी में 1,750 रुपये और तत्काल के लिए 4,250 रुपये का पेमेंट करना होगा। वहीं, नाबालिगों का पासपोर्ट खोने या खराब होने की स्थिति में रि इश्यू करने पर सामान्य आवेदन के लिए 4,250 रुपये और तत्काल आवेदन के लिए 6,750 रुपये शुल्क के तौर पर चुकाना होगा।

यह भी पढ़ें: अगले कुछ दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे PF का पैसा, EPFO ने इस वजह से बंद की ऑनलाइन सेवाएं; पढ़ें पूरी डिटेल

पासपोर्ट वैधता में कोई बदलाव नहीं

नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम जैसी सर्विसेज के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है। पहले इनके लिए 500 रुपये का चार्ज लगता था, जो अब 750 रुपये हो गया है। सरकार ने भले ही पासपोर्ट आवेदन फीस को बढ़ाने का फैसला लिया है। लेकिन इसकी वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी पासपोर्ट की वैधता पहले जैसे ही बनी रहेगी।

Passport fees hike latest update government revised the charges

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:50 PM

Topics:  

  • Business News
  • Foreign Travel
  • Foreign Trip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.