Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tamil Nadu: चिलचिलाती गर्मी में चाहते हैं ठंडक, तो पार्टनर के साथ घूम आएं तमिलनाडु की ये जगह

दक्षिण भारत का राज्य तमिलनाडु साल भर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। लेकिन गर्मियों के समय यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। इस समय यहां पर अच्छी भीड़ देखने को मिल सकती है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Mar 27, 2025 | 09:36 AM

चिलचिलाती गर्मी में चाहते हैं ठंडक, तो पार्टनर के साथ घूम आएं तमिल नाडु की ये जगह

Follow Us
Close
Follow Us:

Tamil Nadu Tourist Destinations: दक्षिण भारत का राज्य तमिलनाडु साल भर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। लेकिन गर्मियों के समय यहां पर दूर-दूर से टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। इस समय यहां पर अच्छी भीड़ देखने को मिल सकती है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। समुद्र तट हो या ऐतिहासिक जगह तमिलनाडु आपको निराश नहीं करेगा। अगर आप इस समर वेकेशन में पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो इस जगह के बारे में सोच सकते हैं।

तमिलनाडु में घूमने की बेहतरीन जगहें

मरीना बीच तमिलनाडु का सबसे अधिक लोकप्रिय जगह है जहां पर दूर दूर से पर्यटक आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा समुद्री तट माना जाता है। शाम के समय सैलानी यहां पर मौज मस्ती करने आते हैं। समुद्र की लहरों और रेत के बीच बैठकर सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं। इस जगह पर आना बिल्कुल भी मिस न करें।

यरकौड

कोयंबटूर से करीब 190 किमी दूर स्थित यरकौड भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल है। यहां पर आपको जन्नत से कम नजारे देखने को नहीं मिलेंगे। तमिलनाडु की इस जगह पर सूर्यास्त और सूर्योदय की खूबसूरती देखने के लिए यहां हजारों लोग आते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन है।

कोडाइकनाल

कोडाइकनाल तमिलनाडु की सबसे खूबसूरत जगह है जहां पर लोग अक्सर घूमने के लिए आते हैं। यह जगह समुद्र तल से करीब 7 हजार फीट से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह को वनों का उपहार भी कहा जाता है। इस जगह पर आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ गर्मियों के समय इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

येलागिरी

यह जगह समुद्र तल से लगभग 1000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। येलागिरी की हसीन वादियों को देखने के बाद आप भी यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। यहां पर आप जलगांव पराई फॉल्स, गुलाब के बगीचे और सीनिक ब्यूटी का लुत्फ ले सकते हैं। गर्मियों के समय इस जगह पर एक बार जरूर जाएं।

तमिलनाडु में तिरुनेलवेली, ऊटी, कन्याकुमारी, कांचीपुरम, मदुरई जैसी कई प्रसिद्ध जगह है जहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। सालभर यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहता है। खासकर गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह बहुत ही सही साबित हो सकती है। परिवार के साथ इस समर वेकेशन पर तमिलनाडु की खूबसूरत और प्राकृतिक जगहों का दीदार किया जा सकता है।

Visit these places in tamil nadu with your partner during summer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Tamil Nadu
  • Tours and travels

सम्बंधित ख़बरें

1

मौत के जहरीले जाल पर ED का शिकंजा, जानलेवा सिरप बनाने वाली कंपनी के 7 ठिकानों पर छापेमारी

2

अक्टूबर में ट्रेकिंग का है प्लान तो भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट, जानें पूरी डिटेल

3

नागालैंड के इस गांव को छुट्टियों में करें एक्सप्लोर, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

4

दिवाली पर सिर्फ 5 हजार रुपए में करें परिवार संग इन जगहों पर ट्रिप, लौटने का नहीं करेगा मन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.