Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Arunachal Pradesh: भीड़-भाड़ से दूर शांति में बिताएं सुकून के पल, पूर्वोत्तर के इस राज्य की खूबसूरती जीत लेगी दिल

क्सर लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिदंगी में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं। इसके लिए वह कई जगहों पर घूमने का प्लान भी करते हैं। कुछ जगह ऐसी होती हैं जो शांति के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार करवाती है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 24, 2025 | 05:27 PM

भीड़-भाड़ से दूर शांति में बिताएं सुकून के पल, पूर्वोत्तर के इस राज्य की खूबसूरती जीत लेगी दिल

Follow Us
Close
Follow Us:

Tourist Places in Arunachal Pradesh: अक्सर लोग अपनी भाग-दौड़ भरी जिदंगी में कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं। इसके लिए वह कई जगहों पर घूमने का प्लान भी करते हैं। कुछ जगह ऐसी होती हैं जो शांति के साथ आपको प्राकृतिक सुंदरता का भी दीदार करवाती है। आज हम आपको पूर्वोत्तर राज्य की छिपी हुई उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप रुकने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

नार्थ ईस्ट घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम जगह नहीं है। यहां की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप प्रकृति को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप पर जा सकते हैं। शहरी जीवन की आपाधापी से दूर बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन मठ और हरियाली का आनंद ले सकते हैं। सुंदरता और संस्कृति से भरी हुई यह जगह घूमने फिरने के लिए जन्नत से कम नहीं है।

रोइंग

दिबांग घाटी में स्थित रोइंग ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग करने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आप मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी की सैर कर सकते हैं। यह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अलावा रोइंग में मेहाओ झील भी बहुत ही सुंदर है। दोस्तों के साथ इस जगह को घूमने का आनंद ले सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सोलो ट्रैवल करने वाली लड़कियों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी

कम बजट में मनाना है मकर संक्रांति का त्यौहार? ये 5 जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी यादगार

बच्चों के साथ बिताएं यादगार छुट्टियां, ये 5 वाइल्डलाइफ ठिकाने हैं ऑफबीट और एडवेंचर से भरपूर

2026 में ऐसे करें अपनी ट्रिप प्लान, बिना ऑफिस से लीव लिए मिलेगा घूमने का असली मजा

सेला दर्रा

अरुणाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत नजारा देखने के लिए सेला दर्रा जा सकते हैं। यह जगह समुद्र तल से 13700 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यह एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर आपको खूब मजा आएगा। हिमालय का शानदार नजारा देखने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी। सर्दियों के मौसम में इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

तवांग मठ

अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान तवांग मठ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। तवांग मठ समुद्र तल से करीब 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहाड़ों से घिरा हुआ यह शांत मठ आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। अगर आप सबसे शांत जगह जाना चाहते हैं तो तवांग मठ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Visit these places in arunachal pradesh spend peaceful moments away from the crowd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 05:27 PM

Topics:  

  • Arunachal Pradesh
  • Best Tourist Places
  • Tawang Valley

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.