खूबसूरत वादियों का उठाना चाहते हैं लुत्फ तो घूम आएं ठाणे के पास मौजूद ये हिल स्टेशन
भारत के खूबसूरत शहरों में से एक ठाणे महाराष्ट्र की सबसे सुंदर जगहों में शामिल है। यहां पर दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक नजारे, पहाड़ियां और खूबसूरत वादियों से घिरी हुई इस जगह पर अक्सर लोग आना पसंद करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
हिल स्टेशन (सौ. फ्रीपिक)
महाराष्ट्र: भारत के खूबसूरत शहरों में से एक ठाणे महाराष्ट्र की सबसे सुंदर जगहों में शामिल है। यहां पर दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक नजारे, पहाड़ियां और खूबसूरत वादियों से घिरी हुई इस जगह पर अक्सर लोग आना पसंद करते हैं। अगर आप महाराष्ट्र या उसके आसपास रहते हैं, तो यहां के नजदीक हिल स्टेशन और वादियों का मजा ले सकते हैं। आज हम आपको ठाणे से पास मौजूद कुछ शानदार और बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे।
माथेरान हिल स्टेशन
ठाणे के करीब माथेरान हिल स्टेशन की खूबसूरती देखकर आपका मन खो जाएगा। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने लोग आते हैं। इस जगह आपको सुकून का अहसास होगा। अगर आपको एडवेंचर का शौक है, तो इस जगह पर ट्रेकिंग का मजा भी लिया जा सकता है। बता दें कि यह ठाणे से करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
लवासा
ठाणे के पास एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसका नाम लवासा है। यह ठाणे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इस खूबसूरत जगह पर आप हसीन वादियों, पहाड़ों और समुद्र के नजारे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के शानदार इमारतें, पहाड़ी, बोटिंग, कायकिंग आदि एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
खंडाला हिलस्टेशन (सौ. पिनइंटरेस्ट)
खंडाला
खंडाला हिल स्टेशन ठाणे से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर अक्सर लोग झील, पहाड़ी, घाटियां आदि का मजा लेने के लिए आते हैं। इस जगह घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून माना जाता है लेकिन आप नवंबर के महीने में भी यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कर्जत
कर्जत महाराष्ट्र के ठाणे से करीब 111 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर घूमने के लिए आसपास कोंडाना गुफाएं, उल्लास घाटी आदि जगहें मौजूद हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद का है। हरियाली और खूबसूरत झरने इस जगह को स्वर्ग का अहसास दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें:इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली सहित अन्य जगहों पर आज तापमान
जवाहर
जवाहर ठाणे के पास मौजूद एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां पर पर्यटक काफी मजे करते हैं। इस जगह को मिनी महाबलेश्वर भी करते हैं। इस खूबसूरत जगह पर ट्रैकिंग का मजा भी लिया जा सकता है। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार इस जगह का लुत्फ जरूर लें।
