गर्मी में अहमदाबाद के पास इन हिल स्टेशन की करें सैर, बच्चों संग बना लें वीकेंड का प्लान
गर्मी के मौसम में हर कोई चाहता है कि किसी ठंडी और शांत जगह पर घूमने जाएं। अगर आप अहमदाबाद या उसके आसपास रहते हैं तो कुछ हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना का प्लान कर सकते हैं। ये जगह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गर्मी इन दिनों काफी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में वीकेंड पर परिवार के साथ बाहर कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आप आसपास के हिल स्टेशन को चुन सकते हैं। बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टी में छोटी सी ट्रिप प्लान कर एक दूसरे के साथ समय बिताने का यह खास मौका जाने न दें। आज हम आपको अहमदाबाद के पास ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जहां पर वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं।
सापुतारा
गुजरात का इकलौता हिल स्टेशन सूरत से करीब 160 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर हरियाली, झरने, झील और रोपवे की सवारी कर बच्चों को एक रोमांच ट्रिप पर ले जा सकते हैं। वीकेंड पर पहाड़ी रास्तों पर ड्राइव करके भी आप मजे से शाम बिता सकते हैं।
माउंट आबू
अहमदाबाद से 230 किमी दूर स्थित माउंट आबू राजस्थान में स्थित है। यहां का मौसम, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर जैसे दर्शनीय स्थल बड़ों और बच्चों दोनों के लिए बेहतरीन हैं। परिवार के साथ यहां पर नाव की सवारी और पहाड़ों पर ड्राइविंग कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Air India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
तोरणमल
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में स्थित तोरणमल एक शांत और भीड़ भाड़ से दूर हिल स्टेशन है। यह अहमदाबाद से 350 किमी दूर स्थित है। यहां पर झरने, जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। बच्चों के साथ यहां पर समय बिताया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- जानें कितने बजट में कर सकते हैं दोस्तों के साथ ऋषिकेश ट्रिप प्लान, मस्ती और एडवेंचर दोनों होगा डबल
पावागढ़
अहमदाबाद से करीब 150 किमी की दूरी पर स्थित पावागढ़ बहुत सुंदर प्राकृतिक जगह है। यह धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। पहाड़ी के ऊपर स्थित काली माता का मंदिर और बच्चों के लिए रोपवे इस जगह को मजेदार बनाते हैं। यहां परिवार के साथ एक बार जरूर ट्रिप प्लान करें।
गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार के साथ अहमदाबाद के पास इन हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां की ठंडक और बच्चों के साथ मौज-मस्ती एक नया अनुभव लेकर आएगी। वीकेंड या दो दिन की छुट्टी पर इन जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
