लोहड़ी पर सेवा और लंगर के लिए भारत के इन फेमस गुरुद्वारे को करें विजिट, मिलेगी शांति
लोहड़ी का पर्व भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग मनाते हैं। सिख समुदाय के लिए यह त्यौहार बहुत ही विशेष महत्व रखता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत के फेमस गुरुद्वारे (सौ. सोशल मीडिया)
Places to Celebrate Lohri: लोहड़ी का पर्व भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग मनाते हैं। सिख समुदाय के लिए यह त्यौहार बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इस खास अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लोहड़ी के अवसर पर गुरुद्वारे में कीर्तन, सेवा और लंगर का आयोजन किया जाता है। ऐसे में कई लोग गुरुद्वारे जाते हैं और सेवा करना चाहते हैं। अगर आप भी लोहड़ी के दिन इस तरह का प्लान कर रहे हैं, तो भारत के कुछ प्रसिद्ध गुरुद्वारे में जाकर माथा टेक सकते हैं। यहां आप परिवार, दोस्तों के साथ उत्साह से त्योहार मना सकते हैं।
लोहड़ी का त्योहार
पंजाब और हरियाणा में बहुत ही उत्साह के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। हर साल इस त्योहार को मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाने की परंपरा है। इस लाल यह पर्व 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन रात को लोग आग जलाकर उसमें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, खील और मक्के के दानों की आहुति देते हैं। साथ ही नए फसल की खुशियां मनाते हैं। इस दिन गुरुद्वारे जाकर कई लोग सेवा और लंगर का आयोजन करते हैं। इससे मन और दिमाग दोनों को शांति मिलती है।
दिल्ली, बंगला साहिब गुरुद्वारा
भारत की राजधानी दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब कनॉट प्लेस पर मौजूद है। यह गुरुद्वारा अपनी खूबसूरती और सेवा कार्यों की वजह से जाना जाता है। यहां पर लोहड़ी के समय खास सजावट रहती है और श्रद्धालुओं के लिए लंगर आयोजित किया जाता है। यहां पूरे दिन धूम रहती है। शांति में कीर्तन का अनुभव लेना है, तो इस गुरुद्वारे विजिट किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरसों का साग सिर्फ खाना नहीं, एक भावना है’, शेफ विकास खन्ना ने साझा की लोहड़ी की यादें
आज लोहड़ी की अग्नि जलाने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है जानिए, पूजा की सामग्री और पूजा विधि भी
लोहड़ी के त्यौहार से क्या संबंध है दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी का? जानिए असली कहानी
लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों की दी जाती है आहुति, अभी नोट कर लें, तभी जीवन में आएगी शुभता
बिहार, पटना साहिब
बिहार के पटना जिले में मौजूद पटना साहिब बहुत ही फेमस गुरुद्वारा है। जहां गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। इस खास जगह जाकर लोहड़ी का पर्व मना सकते हैं। यहां पर कीर्तन, अरदास और लंगर आयोजित किया जाता है। यह सिख समुदाय का महत्वपूर्ण गुरुद्वारा है। इस जगह आप परिवार के साथ माथा टेकने जरूर जाएं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
उत्तराखंड, हेमकुंड साहिब
उत्तराखंड की पहाड़ियों पर स्थित हेमकुंड साहिब बहुत ही फेमस गुरुद्वारा है। अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान करते हैं, तो इस जगह पर प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनुभव ले सकते हैं। सर्दियों के समय यह जगह पूरी तरह बर्फ से ढकी होती है जिसकी वजह से यहां पर बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। लोहड़ी पर इस गुरुद्वारे जाने का प्लान किया जा सकता है।
अमृतसर, हरमंदिर साहिब
पंजाब के अमृतसर में मौजूद हरमंदिर साबिह गुरुद्वारा देश का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस गुरुद्वारे को स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख समुदाय का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहां पर लोहड़ी के अवसर पर कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है। यहां का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को काफी पसंद आता है। लोहड़ी पर यहां विशेष दीवान सजाए जाते हैं। यहां पर सेवा और लंगर में शामिल होकर मन को शांत किया जा सकता है।
