लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों की दी जाती है आहुति, अभी नोट कर लें, तभी जीवन में आएगी शुभता
Lohri Puja Items:सिख समुदाय में लोहड़ी पर्व का अपना आध्यात्मिक महत्व है। लोहड़ी की आग केवल रस्म नहीं, बल्कि यह पुराने दुखों को जलाकर नई शुरुआत का प्रतीक है। जानिए कौन-कौन सी चीज़ें डालना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
लोहड़ी की अग्नि (सौ.सोशल मीडिया)
Prosperity Rituals For Lohri : सिख समुदाय का प्रमुख त्योहारों में से एक लोहड़ी का त्योहार है। जो हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को पूरे देशभर में मनाया जाता है। खासतौर से लोहड़ी का पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
लोक मान्यता के अनुसार, ये त्योहार सर्दियों के अंत, नई फसल के आने की खुशी और सूर्य के उत्तरायण होने की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर अग्नि देव की पूजा करते हैं और इस पवित्र अग्नि में कई तरह की खास चीजें अर्पित करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे लोहड़ी की अग्नि में क्या-क्या चीजें जरूर डालनी चाहिए और इसका महत्व क्या है।
लोहड़ी का पर्व अग्नि, प्रकृति और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोहड़ी की पवित्र आग में कुछ विशेष चीजें अर्पित की जाती हैं, जिन्हें शुभ और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि सही सामग्री अर्पित करने से सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
लोहड़ी की आग में डालने वाली जरूरी चीजें
-
तिल
तिल को लोहड़ी का सबसे पवित्र अर्पण माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शुभता लाता है।
-
गुड़
गुड़ जीवन में मिठास और समृद्धि का प्रतीक है। इसे अग्नि में अर्पित करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
-
रेवड़ी
रेवड़ी तिल और गुड़ से बनी होती है और इसे समृद्धि व आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
-
मूंगफली
मूंगफली नई फसल और मेहनत के फल का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
-
पॉपकॉर्न या मक्के के दाने
ये नई फसल और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने के लिए डाले जाते हैं।
-
तिल-गुड़ के लड्डू
लड्डू अर्पित करना सौभाग्य और परिवार की एकता का संकेत माना जाता है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- लोहड़ी की आग में प्लास्टिक, नमक या अपवित्र वस्तुएं कभी न डालें।
- अर्पण करते समय मन में सकारात्मक भाव और कृतज्ञता रखें।
- पहले अग्नि को प्रणाम करें, फिर सामग्री अर्पित करें।
ये भी पढ़ें-षटतिला एकादशी के दिन कर लें तिल के ये उपाय, खुल सकती है किस्मत
लोहड़ी पर्व का आध्यात्मिक महत्व
सिख समुदाय में लोहड़ी पर्व का अपना आध्यात्मिक महत्व है। लोहड़ी की आग केवल रस्म नहीं, बल्कि यह पुराने दुखों को जलाकर नई शुरुआत का प्रतीक है। सही चीजें अर्पित कर इस पर्व को और भी शुभ बनाया जा सकता है।
