Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश में बनेगा 700 किमी लंबा एक्सप्रेस वे, इन जिलों में घूमना होगा आसान

गोरखपुर से शामली के बीच करीब 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे का नाम गंगा एक्सप्रेस वे होगा जो गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश टूरिज्म को काफी बढ़ावा मिलेगा।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 19, 2024 | 11:32 PM

एक्सप्रेस वे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gorakhpur Shamli Expressway: भारत में एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कुछ सालों में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन एक्सप्रेस और परियोजनाओं का लाभ लोगों को मिलता है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी होती है और ट्रैफिक भी नहीं मिलता है। इसके साथ ही उस जगह पर पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के पास बसे गांव और कस्बों को शहरी सुविधाओं को भी फायदा मिलता है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शामली के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनने की योजना पर काम किया जा रहा है।

गोरखपुर से शामली के बीच करीब 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे का नाम गंगा एक्सप्रेस वे होगा जो गोरखपुर से हरियाणा के पानीपत तक जाएगा। इससे उत्तर प्रदेश टूरिज्म को काफी बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश के आगरा, वाराणसी, वृंदावन, अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग आते हैं।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की खासियत

पूर्वांचल के गोरखपुर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली से जोड़ने का काम यह एक्सप्रेसवे करेगा। इस रास्ते में करीब 22 जिले पड़ेंगे जिसकी वजह से आपको इन जगहों पर पहुंचने में आसानी होगी। बिना भीड़भाड़ चौड़ी सड़कों से आप इन खूबसूरत जगहों पर पहुंच सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे बनेगा। इस साल के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

इन जगहों पर घूमना होगा आसान

इस एक्सप्रेस वे को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से भी कनेक्ट किया जाएगा जिससे लोग पहाड़ों पर आसानी से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा गोरखपुर से दिल्ली घूमने जा रहे लोगों को भी ज्यादा रूट नहीं बदलना पड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं, इस एक्सप्रेसवे से अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच और लखनऊ घूमने जा रहे लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत ही आसानी हो जाएगी।

गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या, बस्ती, संतकबीर नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और संभल से होकर गुजरेगा। ऐसे में इन जगहों पर जाना काफी आसान हो जाएगा।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Uttar pradesh 700km long gorakhpur shamli expressway will built easy to travel in these districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 11:32 PM

Topics:  

  • Gorakhpur
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

AIIMS गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

2

क्या है गुंबद ए खजरा? जिसके सम्मान में ओवैसी ने लौटाया पोस्टर, बोले, ‘कहां ये और कहां मैं’

3

योगी के बुलडोजर एक्शन से तिलमिलाए मौलाना निजामी! देखिए वीडियो

4

“हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे, मंदिरों को आजाद करा रहे हैं”, संगीत सोम ने सपा और ओवैसी पर साधा निशाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.