रहस्यों से भरी दुनिया की अनोखी जगहें, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान
भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कई ऐसी जगह है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन रहस्यों से भरी जगहों पर लोग कई बार जाने से डरते हैं। इस तरह की जगहें आपको दुनिया के हर कोने में कहीं न कहीं मिल जाएगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया में आज भी कई ऐसी जगह मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। पृथ्वी की इन रोमांचक जगहों का राज कई सुलझा नहीं पाया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
भारत के महाराष्ट्र में स्थित कलावंती दुर्ग रहस्यों से भरा हुआ है। यह माथेरान और पनवेल के बीच यह दुर्ग स्थित है। इस दुर्ग से जुड़ी कई कहानियां मौजूद हैं। लोगों का मानना है कि इस किले में नकारात्मकता का वास है। यहां आधी रात को लोगों के चीखने की आवाज निकलती है।
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
मानसून में प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंग देखने हैं तो पश्चिम बंगाल की इन 5 जगहों का ट्रिप करें प्लैन
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से करीब 850 किमी की दूरी पर स्थित कूबर पेडी नाम का एक गांव है जो जमीन के ऊपर नहीं बल्कि नीचे बसा हुआ है। इस गांव को ऊपर से देखने पर आपको सिर्फ मिट्टी के टीले नजर आएंगे। लेकिन जमीन के नीचे यहां पर आलीशान महल जैसे घर बने हैं। यहां पर कई लोग रहते हैं। यहां पर गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है जिसकी वजह से घरों को जमीन के नीचे बनाया गया है।
जापान के मियाकेजिमा द्वीप में लोग हमेशा मास्क लगाकर रहते हैं। दरअसल यहां पर कई बार ज्वालामुखी फूट चुका है। जिसकी वजह से लोग अपने चेहरे पर गैस मास्क लगाकर रखते हैं। यहां पर जहरीली गैस से बचने के लिए ऐसा किया जाता है।
उलुरु ऑस्ट्रेलिया में स्थित है जहां बलुआ पत्थर की एक चट्टान है। इस जगह को प्राचीन आत्माओं के विश्राम स्थल के रूप में देखा जाता है। यह कछुए की ऊपरी खोल की तरह दिखती है। कहा जाता है कि यहां पर आदिवासी निवास करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पहाड़ी का रंग दिन में कई बार बदलता है।
स्पॉटेड लेक कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है जो बहुत खूबसूरत है। यहां पर झील में कई मिनरल्स पाए जाते हैं। जैसे मैग्नीशियम, सल्फेट, कैल्शियम, सोडियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम आदि। इन मिनरल्स की वजह से इस झील को रहस्यमय माना जाता है।
अमेरिका में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्पिरेसी थ्योरीज का हब माना जाता है। यह छोटा सा शहर साल 1947 में दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। यहां पर काम करने वाले स्थानीय लोगों ने यहां एक उड़न तश्तरी या यूएफओ को देखा था। तब से लेकर अब तक एलियन को लेकर सवाल बना हुआ है।
