Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Fatehpur Sikri News: आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती दरगाह परिसर में एक इजरायली महिला पर्यटक फिसलकर घायल हो गई। सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सा टीम ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:20 PM

विदेशी पर्यटक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Fatehpur Sikri Israeli Tourist Accident: विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी एक बार फिर विदेशी पर्यटक से जुड़े हादसे को लेकर चर्चा में है। रविवार को हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में भ्रमण के दौरान इजरायल से आई एक महिला पर्यटक अचानक फिसलकर गिर गई।

हादसे में महिला घायल हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों, गाइड और चिकित्सा टीम की तत्परता के चलते उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया। समय पर इलाज मिलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

सुरक्षा कर्मी और गाइड की तत्परता से मिला प्राथमिक उपचार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ दरगाह परिसर का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फर्श पर गिर पड़ी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी और गाइड तत्काल मौके पर पहुंचे तथा महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया।

सम्बंधित ख़बरें

सिक्किम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन समरदुंग सुरंग में भूस्खलन, 12-20 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

डिंपल यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा विधायक की पोस्ट के खिलाफ सपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम

जालना में विधायक नारायण कुचे की कार पलटी, पंढरपुर जाते समय हादसा; 3 लोग घायल

पुणे में एक जुड़वा बेटी का एडमिशन कराकर घर लौट रहा था टिपले परिवार, समृद्धि महामार्ग पर काल बना हादसा

घायल महिला पर्यटक की हालत अब सामान्य

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल पर्यटक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच और उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

इस घटना में सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता भी देखने को मिली। सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सा टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिससे घायल पर्यटक को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। विदेशी पर्यटकों ने भी सुरक्षा टीम की तत्परता की सराहना की।

2023 की दर्दनाक घटना आज भी लोगों के जेहन में

फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक के साथ हादसे का यह पहला मामला नहीं है। 21 सितंबर 2023 को फ्रांस से आई एक महिला पर्यटक की तुर्की सुल्ताना महल (ख्वाबगाह के पास) में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी। उस समय पर्यटक स्मारक के भीतर तस्वीरें ले रहे थे।

यह भी पढ़ें- यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा आंदोलन, बिहार घाट पर हनुमान स्वरूप धारण कर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा

इसी दौरान अधिक वजन पड़ने से लकड़ी की रेलिंग टूट गई और महिला करीब नौ फीट नीचे चबूतरे पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। उस हादसे ने स्मारक परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए थे।

हालांकि, इस बार राहत की बात यह रही कि सुरक्षा कर्मियों और चिकित्सा टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण घायल इजरायली महिला को समय रहते इलाज मिल गया और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में ऐतिहासिक स्मारकों के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करना बेहद आवश्यक माना जा रहा है।

Israeli tourist injured slipping fatehpur sikri prompt rescue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:20 PM

Topics:  

  • Accident
  • Agra
  • Agra News
  • Tourism News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.