पर्यटकों के लिए कश्मीर घूमना हुआ आसान, UBER ने शुरू की डल झील में नई शिकारा सेवा
श्रीनगर की डल झील का आनंद लेना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग अक्सर शिकारा का इस्तेमाल करते हैं। अब श्रीनगर की डल झील को देखने और भी आसान हो गया है। अब आप उबर की मदद से शिकारा बुक कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
उबर शिकारा सर्विस (सौ. एक्स)
Uber Shikara Ride Dal Lake: कश्मीर की सुंदरता और श्रीनगर की डल झील का आनंद लेना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग अक्सर शिकारा का इस्तेमाल करते हैं। अब श्रीनगर की डल झील को देखने और भी आसान हो गया है। अब आप उबर की मदद से शिकारा बुक कर सकते हैं। इस राइड का मजा आसानी से ऐप के जरिए लिया जा सकता है। बता दें कि टैक्सी सर्विस उबर ने भारत में अपनी पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू की है। कंपनी के अनुसार श्रीनगर में आने वाले सैलानियों को एक नया और सहज अनुभव देने की कोशिश की जा रही है। सोमवार 2 दिसंबर को राज्य में उबर शिकारा सर्विस की शुरुआत की गई।
Introducing Uber Shikara in Srinagar!
The perfect blend of tradition and tech!🚤📲
Now you can book your serene Shikara ride up to 15 days in advance.
With just a tap on the Uber app, you are ready to set sail. Experience Dal Lake like never before. 🌅 #UberShikara pic.twitter.com/ACzxXtKFXG — Uber India (@Uber_India) December 2, 2024
श्रीनगर में पहले से चल रही कैब सेवाओं के बाद अब उबर ने जल परिवहन सेवा की भी शुरुआत की है। अगर आप छुट्टियों में श्रीनगर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में आपकी यात्रा बहुत मजेदार होने वाली है। इसके तरह अब पर्यटक डल झील की सुंदरता को देखना उबर ऐप के माध्यम से और भी आसान हो गया है। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील पर शिकारा की सवारी के लिए प्री बुकिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। जिससे वहां की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सके।
15 दिन पहले तक बुक कर सकते हैं शिकारा
वर्तमान में, यह सेवा सात शिकारों के साथ मामूली रूप से शुरू होती है, लेकिन पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे बढ़ाने की तैयारी है। प्रत्येक शिकारा सवारी अधिकतम चार यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई है। सवारी की अवधि एक घंटा है, और यह रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उपलब्ध है। अब पर्यटन उबर की शिकारा सवारी को 12 घंटे पहले और 15 दिन पहले तक के लिए बुक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
इस पहल की एक और बढ़िया बात यह है कि अपनी अन्य सेवाओं के विपरीत उबर ने शिकारा ऑपरेटरों से कमीशन नहीं लेने का फैसला किया है। जिसकी वजह से अब बुकिंग की राशि सीधे शिकारा ऑपरेटरों तक पहुंच सकेगी। इस महत्वपूर्ण कदम से स्थानीय नाव मालिकों की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से पर्यटकों के लिए भी कई तरह की परेशानियां खत्म हो जाएंगी। वह अब स्थिर दरों पर शिकारा बुक कर सकेंगे।
परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम
उबर भारत और साउथ एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने बताया कि यह सर्विस परंपरा और तकनीक का एक अनोखा संगम है। इसके जरिए श्रीनगर में आने वाले लाखों पर्यटक शिकारा राइड के लिए परेशानियों से बचते हुए उबर ऐप की मदद से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डल झील की राइड के लिए पहली बार उबर ने सभी शिकारा यात्रियों के लिए एक ट्रैवल बीमा भी पेश किया है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
