दिसंबर में भारत की इन ऑफबीट जगह पर करें यात्रा, दोस्तों के साथ मजे करने का बढ़िया प्लान
Best Offbeat Destinations: दिसंबर की ठंड में दोस्तों के साथ ऑफबीट जगह पर घूमने का मजा ही अलग है। भीड़-भाड़ से दूर एडवेंचर और प्राकृतिक जगहों पर ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिसंबर में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
December Best Tourist Places: भाड़-भाड़ से दूर साल के लास्ट महीने का मजा अक्सर लोग किसी खूबसूरत और शांत जगह पर जाकर लेना चाहते हैं। ऐसे में प्राकृतिक नजारों और इतिहास से जुड़ी जगहों से बेहतर क्या ही हो सकता है। आज हम आपको दिसंबर में घूमने की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो टूरिस्टों की नजरों में कम आती हैं। इन ऑफबीट जगहों पर आपको सुकून और शांति दोनों मिलेंगी।
दोस्तों के साथ दिसंबर का महीना एंजॉय करना चाहते हैं तो अभी से सामान बांध लें और तैयारी करें भारत की इन खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करने की।
लोकटक झील
मणिपुर की लोकटक झील में तैरते हुए द्वीप को फुमदी कहा जाता है। लोकटक झील प्रकृति की ऐसी अद्भुत रचना है जिस पर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। यह जगह आपको सादगी में रहने का अहसास कराती है। दोस्तों के साथ यहां की ट्रिप बहुत ही मजेदार साबित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
स्पीति वैली
हिमालय का ठंडा रेगिस्तान कहा जाने वाला स्पीति घूमने की परफेक्ट जगह है। दिसंबर के समय यहां पर खूब मजा किया जा सकता है। पहाड़, सदियों पुराने मठ, नीली क्रिस्टल साफ झीलों का दृश्य देखकर आंखों को सुकून मिलता है। चंद्रताल की मॉनेस्ट्री, काजा, धानकर आदि स्पीति को भारत की सबसे यूनिक डेस्टिनेशन बनाते हैं।
माजुली
माजुली असम में स्थित है ब्रह्मपुत्र की गोद में बसा दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। संस्कृति, शांत मठ, मिट्टी के घर और लोकगीत का एहसास कराती इस जगह जैसे आनंद कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ इस साल माजुली घूमने का प्लान जरूर करें।
यह भी पढ़ें:- अंडमान की खूबसूरती देखने का सुनहरा अवसर, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी खास सुविधाएं
पांगी वैली
अगर आप भारत की बेस्ट ऑफबीट जगह की तलाश में हैं तो लद्दाख की पांगा वैली जा सकते हैं। यहां उबलते गर्म झरने, भाप से भरे धुआं छाए मैदान, दूर तक फैला हिमालय आपको मन मोह लेगा। यहां आकर आपको सारी थकान और चिंता महसूस नहीं होगी।
गोकर्ण
गोवा हर कोई जाता है लेकिन कर्नाटक में स्थित गोकर्ण का अलग ही मजा है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, प्राचीन मंदिर और बैकपैकर कल्चर है जो इस जगह को खूबसूरत और बेहतरीन बनाता है। यहां पर आप सर्दियों की छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।
इस बार अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं तो भारत की इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको स्वर्ग से भी सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। जहां आपको हर एक दिन बहुत ही मजे से गुजरेगा।
