Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समुद्र किनारे घूमने का है मन तो भारत की ये जगह रहेंगी बेस्ट, दोस्तों के साथ करें ट्रिप प्लान

सर्दियां शुरू होने से पहले कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी या समुद्री इलाका खोजते हैं। वहीं, कुछ लोगों को समुद्र किनारे घूमने का शौक होता है। प्रकृति की गोद में बैठकर रेत के सामने समुद्र को देखना कई लोगों का सपना हो सकता है। ऐसे में आप दोस्तों के साथ बीच ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 11, 2024 | 11:03 AM

भारत के खूबसूरत बीच (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सर्दियां शुरू होने से पहले कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी या समुद्री इलाका खोजते हैं। वहीं, कुछ लोगों को समुद्र किनारे घूमने का शौक होता है। प्रकृति की गोद में बैठकर रेत के सामने समुद्र को देखना कई लोगों का सपना हो सकता है। ऐसे में आप दोस्तों के साथ बीच ट्रिप प्लान कर सकते हैं। भारत में कई ऐसे बीच मौजूद हैं, जिनको आप बजट में घूम सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा दिनों की छुट्टियां लेने की जरूरत नहीं होगी। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर दोस्तों के साथ इन जगहों पर क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता है।

आज हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे बीचों के बारे में बताएंगे जिनको देखने के लिए देश भी नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। इन जगहों पर आप छुट्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है तो हनीमून के लिए ट्रिप प्लान सकते हैं। आइए, जानते हैं इन बीच के बारे में-

पलोलेम बीच

गोवा का पलोलेम बीच दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह हैं। यहां पर लोग पार्टी, मसजा, सेमिनार, योगा जैसी एक्टिविटी का मजा लेने आते हैं। नारियल के पेड़ों से घिरा यह बीच बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस बीच को आप एक बार जरूर विजिट करें।

सम्बंधित ख़बरें

ममता का मास्टरस्ट्रोक: चुनाव से पहले कानून मंत्रालय अपने पास लिया, आखिर क्या है ‘दीदी’ का मेगा प्लान?

हवा में उड़ते विमान में ‘बीड़ी’ की तलब और यात्रियों की अटकी सांसें, दिल्ली के लड़के ने खतरे में डाली सबकी जान

बंगाल में पकड़े गए उस्मान हादी के हत्यारे, मेघालय बॉर्डर से आए थे भारत, मौका मिलते की लौटने की थी तैयारी

ममता बनर्जी पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, कहा- उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की ज्यादा चिंता

पलोलेम बीच (सौ. सोशल मीडिया)

मालपे बीच

कर्नाटक में मौजूद इस खूबसूरत बीच की देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यह विशाल बेसाल्ट चट्टानों के लिए जाना जाता है। इसे कोकोनट ऑयल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस बीच के चारों तरफ नारियल के सैकड़ों पेड़ हैं। घूमने के लिए इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भागदौड़ भरी जिंदगी में बिताना चाहते हैं सुकून के पल, भारत के इस गांव में बैठकर उठाएं सूर्योदय का आनंद

पुरी बीच

ओडिशा का पुरी बीच लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां पर साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा सकता है। जगन्नाथ पुरी के लिए फेमस इस जगह पर आप समुद्र तट का आनंद ले सकते हैं। यहां पर रहना और खाना भी बजट में हो सकता है। इसके अलावा सीफूड का लुत्फ भी लिया जा सकता है।

पुरी बीच (सौ. सोशल मीडिया)

दीघा बीच

वीकेंड के लिए दीघा बीच बहुत ही सुंदर और फेमस जगह है। यह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में स्थित है। अगर आप कोलकाता में रहते हैं तो वहां से ट्रेन लेकर 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। इस बीच के आसपास घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: दशहरा पर रावण दहन देखने का है प्लान? परिवार के साथ दिल्ली की ये जगहें बना देंगी आपकी शाम

Travel these best beaches in india with friends

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 10:05 AM

Topics:  

  • Goa News
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.