दशहरा पर रावण दहन देखने का है प्लान? परिवार के साथ दिल्ली की ये जगहें बना देंगी आपकी शाम

भारत में हर जगह नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है। इसके साथ ही जगह-जगह दशहरे मेले की भी शुरूआत हो जाती है। दशहरा पर रावण दहन देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में घर पर रहने की जगह बाहर जाकर इस खास उत्सव और मौके का लुत्फ लिया जा सकता है। इस वर्ष दशहरा शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।
भारत में हर जगह नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है। इसके साथ ही जगह-जगह दशहरे मेले की भी शुरूआत हो जाती है।
रावण (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

दिल्ली: भारत में हर जगह नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है। इसके साथ ही जगह-जगह दशहरे मेले की भी शुरूआत हो जाती है। दशहरा पर रावण दहन देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में घर पर रहने की जगह बाहर जाकर इस खास उत्सव और मौके का लुत्फ लिया जा सकता है। इस वर्ष दशहरा शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यहां पर बहुत ही धूमधाम से दशहरा और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। जो कि पूरे देशभर में काफी फेमस है। परिवार या दोस्तों के साथ दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों पर आप दशहरा का मजा ले सकते हैं। आइए, जानते हैं रावण दहन देखने के लिए कौन सी जगहें बेस्ट रहेंगी।

दिल्ली की इन जगहों पर परिवार संग देखें रावण दहन

रावण दहन और रामलीला देखने के लिए लाल किला दिल्ली में सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है। दशहरा के मौके पर यहां बहुत ही धूम रहती है। परिवार के साथ यहां पर लोग रावण दहन देखने के लिए आते हैं। साथ ही, यहां पर लगे मेले का भी लुत्फ उठाया जाता है। बड़े-बड़े झूले और शॉपिंग स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहता है। इस जगह आप भी घूमने का आनंद ले सकते हैं।

दशहरा में रावण देखने के लिए आप दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस भी जा सकते हैं। यहां पर हर साल काफी बड़ा मेला लगता है। इस जगह रावण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह साबित हो सकती है।

हर साल द्वारका सेक्टर 10 में दशहरा मेला लगता है। यहां पर सबसे बड़ा रावण दहन किया जाता है। इस जगह की भीड़ और रौनक देखती ही बनती है। इस जगह आप मेट्रो से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दशहरा पर यहां जरूर जाएं।

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में भी दशहरा का जश्न मनाया जाता है। इस मेले में बड़े-बड़े झूले और रावण का पुतला देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ दिल्ली की इस जगह को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com