बेंगलुरु के पास मौजूद ये जगह देंगी जन्नत जैसा अहसास, फटाफट बना लें घूमने का प्लान
शांत और प्राकृतिक वातावरण का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए शहर से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। बेंगलुरु के पास मौजूद इन जगहों की खूबसूरती देखकर आप खुद को घूमने से रोक नहीं पाएंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
बेंगलुरु के पास मौजूद ये जगह देंगी जन्नत जैसा अहसास, फटाफट बना लें घूमने का प्लान
Tourist Places Near Bangalore: बेंगलुरु घूमने के लिए बेहतरीन जगह है लेकिन अगर आप शहर से दूर किसी शांत और प्राकृतिक वातावरण का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए शहर से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। बेंगलुरु के आसपास ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जहां पर पहाड़, जंगल और झीलों का लुत्फ लिया जा सकता है। अक्सर हम भागदौड़ भरी जिदंगी की वजह से खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है घूमने के लिए तो कुछ पास की जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इन जगहों पर घूमना वीकेंड को स्पेशल बना देगा।
अगर आप कई दिनों से घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन जगह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में विचार किया जा सकता है। बेंगलुरु के पास मौजूद इन जगहों की खूबसूरती देखकर आप खुद को घूमने से रोक नहीं पाएंगे।
कनकपुरा
यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती से सजी हुई है। इस जगह पर आपको सुंदर झरना देखने को मिलेगा। यहां पर अक्सर लोग नाइट ट्रैकिंग के लिए जाते हैं। कनकपुरा बेंगलुरु से करीब 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शांत वातावरण में दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस जगह पर रात गुजारने का भी आइडिया बुरा नहीं है। सितारों से भरे आकाश के नीचे सोना बहुत ही अलग और अद्भुत अहसास होता है। पार्टनर के साथ घूमने इस जगह को और भी यादगार बना देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
नंदी हिल्स
बेंगलुरु से करीब तीन घंटे की दूरी पर स्थित नंदी हिल्स बहुत ही शानदार जगह है। बेंगलुरु के नजदीक इससे अच्छी जगह और कई हो नहीं सकती है। यहां पर मौजूद पहाड़ियां लोगों को आकर्षित करती हैं। इस ट्रिप को यादगार बनाने के लिए दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यह शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस जगह के सुंदर नजारे आपकी आंखों से दूर नहीं हो पाएंगे। यहां पर आसपास आपको सुंदर नजारे और घाटियां दिखेंगी। यह वीकेंड मनाने के लिए बेहतरीन हिल स्टेशन है।
थट्टेकेरे झील
बेंगलुरु के मध्य में स्थित सबसे शांत झील जहां पर आपको लोगों की भीड़ बहुत ही कम देखने को मिलेगी। इस जगह पर शहर की भागदौड़ और भीड़भाड़ नहीं दिखाई देगी। यह शांत जगह शहर के दूर है जो इसे खास बनाती है। हरियाली से घिरी इस झील को घूमने का लुत्फ लिया जा सकता है। यह बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित है। इस वजह से यहां पर लोग आना पसंद करते हैं। यह शहर से करीब 41 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
