पैराग्लाइडिंग (सौ. Freepik)
Paragliding Safety Tips: पैराग्लाइडिंग के जरिए इंसान भी पक्षियों की तरह आसमान में उड़ सकता है। इन दिनों इस तरह की एक्टिविटी का चलन काफी बढ़ गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तमाम जगहें हैं। जहां पर इसका लुत्फ लिया जा सकता है। लेकिन आसमान में उड़ने का सफर एक छोटी सी लापरवाही के कारण जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग पर जाने से पहले कुछ जरूर बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
रोमांच के साथ इन एडवेंचर एक्टिविटीज में खतरा भी काफी ज्यादा होता है। लेकिन पैराग्लाइडिंग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर मजा सजा में भी बदल सकती है। पैराग्लाइडिंग करते समय कई बार हादसे हुए हैं जिसकी वजह से अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप भी भारत की बेहतरीन जगहों पर इस रोमांच का मजा लेना चाहते हैं, इससे पहले कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें। आपकी एक लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
पैराग्लाइडिंग करने के लिए मौसम बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी होता है कि मौसम बिल्कुल साफ है या नहीं। क्योंकि पैराग्लाइडिंग बिल्कुल साफ मौसम में ही करनी चाहिए। जिससे सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।
इसके अलावा उड़ान भरने से पहले एक बार पायलट का लाइसेंस देखना चाहिए। अगर वह संबंधित राज्य के पर्यटन विभाग के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए। पायलट का नाम और जानकारी लेना पर्यटकों का अधिकार है। इसलिए ऐसा करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
पैराग्लाइडिंग पर जाने से पहले सेफ्टी गाइडलाइन का ध्यान रखना चाहिए। अपनी सेफ्टी या सुरक्षा से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। उड़ान भरते समय अपने पैरों की पोजीशन, हवा में रहते हुए क्या सावधानी बरतनी है जैसी बातों का खास ख्याल रखें। इसके अलावा सेफ्टी बेल्ट्स के साथ पैराग्लाइडिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी चेक करवा लें।
अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या है या चोट लगी है तो इसके बारे में पहले से पायलट को जानकारी दें। इससे वे खास सावधानी बरत सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों और यात्रियों के लिए सहमति देने से पहले एडवेंचर फॉर्म को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। साथ ही, खुद को मानसिक रुपे से भी इसके लिए तैयार रखें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!