Year Ender 2025: इस साल इन देशों ने बदले वीजा नियम, यात्रियों के लिए आए बड़े बदलाव
Countries Who Changed Visa Rules: साल 2025 में दुनियाभर के यात्रियों के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस वर्ष कई देशों ने वीजा नियमों में बदलाव किए जिसका असर सीधा यात्रियों पर पड़ा।
- Written By: प्रीति शर्मा
किन देशों ने बदले वीजा नियम (सौ. सोशल मीडिया)
Visa Rules in 2025: साल 2025 कई इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इस साल दुनिया में कई देशों ने अपने वीजा और एंट्री नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। इनका सीधा असर यात्रियों पर पड़ा है। कुछ देशों ने वीजा नियम आसान किए तो कई देशों ने सुरक्षा और पर्यटक संख्या को देखते हुए नियम सख्त किए। आइए, जानते हैं 2025 में किन देशों ने वीजा पॉलिसी में अहम बदलाव किए।
फिलीपींस
फिलीपींस ने साल 2025 में अपनी वीजा पॉलिसी को थोड़ा लचीला बनाया। जहां भारतीयों को 14 दिन तक वीजा फ्री एंट्री की अनुमति दी। अगर आपके पास US, UK, Japan, Australia या Schengen वीज़ा है, तो यह अवधि बढ़ाकर 30 दिन हो जाती है। जिसके बाद फिलीपींस टूरिज्म में उछाल आया।
सऊदी अरब
इस साल सऊदी अरब ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को संशोधित किया। भारतीय यात्री तभी वीज़ा-ऑन-अराइवल पा सकते हैं जब उनके पास US, UK, Canada, Japan, Australia या Schengen देशों में से किसी का वैध वीजा या रेज़िडेंसी हो। इससे बिजनेस और फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स को राहत मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
श्रीलंका
श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है जिसने अपनी वीजा फ्री पॉलिसी को बढ़ाया। 40 देशों को वीजा फ्री एंट्री दी गई जिसमें भारत भी शामिल है। इससे भारत और श्रीलंका टूरिज्म में वृद्धि देखी गई।
यह भी पढ़ें:- शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप
अमेरिका
अमेरिका ने भी वीजा प्रणाली में बदलाव किए जहां उन्होंने अधिक सुरक्षा पर फोकस किया। नॉन इमिग्रेंट वीजा में सोशल मीडिया वेरिफिकेशन और बैकग्राउंड स्क्रूटनी और सख्त हुई। इसके अलावा बिना इंटरव्यू वीजा की पात्रता कम कर दी गई।
थाईलैंड
थाईलैंड ने 1 मई 2025 को नए वीजा नियम लागू किए। जहां टूरिस्ट वीजा के लिए यात्रियों को फाइनेंशियल प्रूफ अनिवार्य रुप से दिखाना होगा।
इंटरनेशनल वीजा नियमों में बदलाव से ग्लोबल टूरिज्म को बढ़ा मिला। जहां कुछ देशों में यात्रा करना आसान हुआ तो वहीं कुछ देशों में प्रक्रिया सख्त हुई। कहा जा सकता है कि दुनिया तेजी से डिजिटल और सुरक्षा केंद्रित वीजा सिस्टम को बढ़ा रही है।
