Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Buddha Purnima: दुनिया की इन जगहों पर मौजूद है भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा, पर्यटकों की लगती है भीड़

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भगवान बुद्ध से जुड़ी विशाल प्रतिमाएं मौजूद हैं। इन प्रतिमाओं को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगती है। विदेश में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आप भी इन्हें देखने का प्लान कर सकते हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: May 11, 2025 | 06:00 AM

दुनिया की इन जगहों पर मौजूद है भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा, पर्यटकों की लगती है भीड़

Follow Us
Close
Follow Us:

Buddha Purnima 2025: भगवान बुद्ध की शिक्षा आज भी दुनिया में शांति, करुणा और ध्यान का संदेश देती है। उनके महान विचार आज भी लोग अपने जीवन में उतारते हैं। यही कारण है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये जगह धार्मिक आस्था का केंद्र है और साथ ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का कारण भी है। इन मूर्तियों में अद्भुत कलाकारी का नमूना देखा जा सकता है। इन्हें देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटकों की भीड़ लगती है। आज हम आपको दुनिया में स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थित हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस वर्ष यह 12 मई सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इस खास अवसर पर भगवान बुद्ध से जुड़ी कुछ जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

लेक्यून सेटक्यार म्यांमार

यहां पर स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक है। जिसकी ऊंचाई करीब 116 मीटर है। यहां पर आपको भगवान बुद्ध की विशाल खड़ी प्रतिमा देखने को मिलेगी। जहां भगवान बुद्ध आर्शीवाद देने की मुद्रा में हैं। बता दें कि इस प्रतिमा के अंदर 20 मंजिल हैं। पर्यटक इन मंजिलों पर जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के व्यापारी से 1 करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी, कंबोडिया, म्यांमार कनेक्शन आया सामने

चीन का VT-4 टैंक निकला ‘कबाड़’ थाईलैंड-कंबोडिया जंग में खुली पोल, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर फिर तनाव! मोर्टार हमले में सैनिक घायल, संघर्षविराम टूटने का आरोप

जापान में तेज भूकंप के बाद दो आफ्टरशॉक, घरों से बाहर निकले लोग; हालात तनावपूर्ण

थाईलैंड

थाईलैंड में भगवान बुद्ध की प्रतिमा है जिसे खास तौर पर लोग देखने आते हैं। यह इतनी खूबसूरत है कि पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। ज्यादातर जगहों पर बुद्ध की प्रतिमा बैठे हुए है लेकिन इस जगह पर भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा बनाई गई है। यह प्रतिमा बैंकॉक के वाट फो मंदिर में स्थित है। दुनियाभर से पर्यटक और श्रद्धालु यहां आते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

उशिकु दायबुत्सु जापान

जापान में स्थित यह प्रतिमा करीब 120 मीटर ऊंची है। जिसके अंदर ध्यान केंद्र और प्रोजेक्शन स्क्रीन लगाए गए हैं। इस प्रतिमा को दुनिया के सबसे बड़े बुद्ध प्रतिमा में से एक माना गया है। इस जगह पर पर्यटकों की भारी भीड़ लगती है। इस जगह को देखने के लिए आप जापान जा सकते हैं।

Tallest statue of lord buddha around the world to visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Buddha Purnima
  • Japan
  • Myanmar
  • Thailand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.