Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव का जल्द होने वाला है आगाज, जानें टिकट से लेकर सफर तक की पूरी डिटेल
ताज महोत्सव का आगाज एक बार फिर आगरा में होने जा रहा है। यह महोत्सव 10 दिनों तक चलता है यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस साल ताज महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होने जा रही है।
- Written By: प्रीति शर्मा
ताज महोत्सव का जल्द होने वाला है आगाज, जानें टिकट से लेकर सफर तक की पूरी डिटेल
Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव का आगाज एक बार फिर आगरा में होने जा रहा है। यह महोत्सव 10 दिनों तक चलता है यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस साल ताज महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक होने जा रही है। अगर आप भी इस बार ताज महोत्सव में शामिल होने का प्लान कर रहे हैं तो यह ट्रिप खास हो सकती है। यहां पर आपको अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इस उत्सव में भारत की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक देखने का मौका मिलेगा।
ताजमहल के पूर्वी द्वार के पास शिल्पग्राम में ताज महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में आपको बहुत कुछ खास देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आप देश के किसी भी कोने से रेल, सड़क या हवाई मार्ग से पहुंच सकते हैं। ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पर एंट्री गेट पर लगे काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा टिकट आपको ऑनलाइन भी मिल जाएगा। अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौका बहुत ही अच्छा रहेगा।
कब हुई थी ताज महोत्सव की शुरुआत
ताज महोत्सव की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। इस साल ताज महोत्सव की 34वीं वर्षगांठ है। जिसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। ऐसे में आप महोत्सव के बाद आगरा घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। इसके बाद शाम के समय ताजमहल का शानदार नजारा देख सकते हैं। रात की चांदनी में ताजमहल की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आप पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
इस महोत्सव में आपको उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों और कारीगरों की प्रतिभा देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों से भी कारीगर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस उत्सव में मुगल शैली का जुलूस और लोक प्रदर्शन देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां पर लोकल खाना, नृत्य और संगीत का मजा ले सकते हैं। महोत्सव से संगमरमर और जरदोजी की सजावट वाली चीजें, रेशम की साड़ियां और नक्काशीदार लकड़ी के टुकड़ों पर बनी चीजों को खरीद सकते हैं।
