Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर अबकी बार देखना ना भूलें नागपूर का ये मशहूर किला, साल में खुलता है सिर्फ 3 दिन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अगर आप किसी ऐतिहासिक जगह की तलाश में है जो पूरे परिवार के साथ जाने का मन हो। जिसमें अपनी भारत के ऐतिहासिक क्षणों के बारे में जान पाए और साथ ही प्रकृति से भी जुड़े रहे। ऐसे में नागपूर के इस मशहूर किले में घूमने जाना एक बेस्ट ऑपशन है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 13, 2024 | 12:08 PM

सीताबर्डी किला (सौजन्य -एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपूर: स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आप जरूर परिवार के साथ किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे होंगे। तो अपनी इस लिस्ट में नागपूर के इस मशहूर किले को जोड़ना बिल्कुल न भूलें। इस मानसून सीजन इस किले की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

संतरा नगरी नागपूर महाराष्ट्र की उपराजधानी होने के साथ-साथ बहुत-सी चीजों के लिए जाना जाता है जैसे संतरे, कपास, तेकड़ी मंदिर, जीरो माइल, अंबाझरी लेक, फुटाला लेक, सेमीनरी हिल्स, सुराबर्डी, सीताबर्डी और भी बहुत कुछ।

सीताबर्डी किला

ऐसे में ही नागपूर में एक ऐतिहासिक किला भी है, जो अंग्रेजों के जमाने का है। इस किले का नाम है सीताबर्डी किला है, जो कि दो पहाड़ियों के बीच स्थित है। 1820 में बने इस सीताबर्डी किले में आपको भोसले राजा से लेकर अंग्रेजों के आगमन और उनके शासन के भी दृश्य देखने मिलेंगे। इस किले में भारत का वो इतिहास देखने को मिलेगा, जिसमें भारत और अंग्रेजों के बीच हुए युद्धों की याद दिलाता है।

सम्बंधित ख़बरें

WTT यूथ कंटेंडर U-19 एकल में नागपुर की जेनिफर वर्गीस का शानदार प्रदर्शन, जीता साल का पहला मेडल

नागपुर मनपा चुनाव: उम्मीदवारों के खर्च से लेकर मतगणना तक सख्त निगरानी, 10 जोन में होगी काउंटिंग

नागपुर: जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर आबू फिर सक्रिय, व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

कब बनेगा तुकड़ोजी चौक से बेसा तक फ्लाईओवर ? नितिन गडकरी ने दिया वचन फिर भी नहीं हो रहा काम

Sitabuldi Fort, Nagpur will be open to public on the occasion of #IndependenceDay on 15 Aug 24 from 0900-1600 hrs. The entry to the Fort shall be from Army Recruiting Office gate opposite the Railway Station on producing identity proof.@IaSouthern pic.twitter.com/mYrvuZy1Xn — PRO Nagpur, Ministry of Defence (@PRODefNgp) August 6, 2024

ये वही किला है जिसमें टीपू सुल्तान के पोते को दफनाया गया था। जो आज भी वहां मौजूद है। युद्भ के समय इस्तेमाल की गई टनल, बहुत ही चालाकी से बनाए गए कुंए, उंचाई में स्थित गन पॉइन्ट और साथ ही उस समय के शास्त्रागार आज भी यहां मौजूद है। जो देखते ही आपको भारत की मशहूर शौर्यगाथा की याद दिलाएगा।

यह भी पढ़ें- मॉनसून में झारखंड की इन ख़ूबसूरत जगहों की करें सैर, मिलेगा मौज का ओवरडोज

सीताबर्डी किला सिर्फ राष्ट्रीय पर्वों पर ही खोला जाता है। सीताबर्डी किला साल में सिर्फ तीन दिन खुलता है। 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस, 1 मई महाराष्ट्र दिवस और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस इसलिए यहां काफी लोग इस दिन किला घूमने के लिए आते हैं। सीताबर्डी किला अपने पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए बिल्कुल फिट जगह है। जहां बच्चों के लिए अपने इतिहास को करीब से जानने के लिए ये एक उत्तम स्थान है।

कहां है स्थित

सीताबर्डी किला नागपूर रेल्वे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। इसे ढ़ूढने के लिए ज्यादा घूमने की जरूरत भी नहीं है। सीताबर्डी किला सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें- पेंच नेशनल पार्क बना लंबी चोंच वाले गिद्धों का आशियाना, यहां की सैर आपको बना देगी दीवाना

आसपास घूमने की जगह

सीताबर्डी किला घूमने जा रहे हैं तो साथ ही उसके पास नागपूर की सुप्रसिद्ध गणेश टेकड़ी का दर्शन करना बिल्कुल मत भूलिएगा। सीताबर्डी किले से मात्र 1.6 किलोमीटर की दूरी यानी लगभग 6 मिनट की दूरी पर गणेश टेकड़ी का भव्य मंदिर स्थित है जिसमें दर्शन कर सकते हैं।

Sitabuldi fort best place to visit on independence day in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 13, 2024 | 11:54 AM

Topics:  

  • Best Tourist Places
  • Nagpur
  • sitabuldi
  • Tourist Spot

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.