-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Pench National Park Becomes The Home Of Long Beaked Vultures
पेंच नेशनल पार्क बना लंबी चोंच वाले गिद्धों का आशियाना, यहां की सैर आपको बना देगी दीवाना
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थिति पेंच नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व घूमने के लिए यहां की शानदार जगहों में से एक है। यहां आकर आप जंगल सफारी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। वहीं अब इसमें एक और बेहतरीन चीज जुड़ने जा रही है। यहां अब लंबी चोंच वाले लुप्तप्राय गिद्धों का आशियाना भी बनाया गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में स्थिति पेंच नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व घूमने के लिए यहां की शानदार जगहों में से एक है। यहां आकर आप जंगल सफारी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। वहीं अब इसमें एक और बेहतरीन चीज जुड़ने जा रही है। यहां अब लंबी चोंच वाले लुप्तप्राय गिद्धों का आशियाना भी बनाया गया है। ऐसे में जब आप पेंच नेशनल पार्क की सैर करने पहुंचेंगे तो उन्हें भी अवलोक सकेंगे।
पेंच बाघ अभयारण्य ने ‘बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी’ (बीएनएचएस) के साथ मिलकर लंबी चोंच वाले लुप्तप्राय गिद्धों का उनके प्राकृतिक आवास में पुनर्वास किया है जो वन्यजीव संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पेंच बाघ अभयारण्य (महाराष्ट्र) के उप निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने रविवार को एक बयान में बताया कि इसके प्रयास 21 जनवरी को शुरू हुए जब हरियाणा के पिंजौर में जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र से लंबी चोंच वाले 10 गिद्ध लाए गए।
यह भी पढ़ें:- हनीमून ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान, आपकी समस्या का हो जाएगा समाधान
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
पक्षीशाला में रखे गए लंबी चोंच वाले गिद्ध
इन गिद्धों को ‘ईस्ट पेंच पिपारिया रेंज’ के ‘सेंट्रल बोडाल्जीरा बीट’ में एक पक्षीशाला में रखा गया जहां उन्होंने स्थानीय जंगली गिद्धों के साथ तालमेल बैठाने के लिए सात महीने का वक्त गुजारा। शुक्ला ने बताया कि कई महीनों तक तैयारी करने और निगरानी करने के बाद 10 अगस्त को वह अहम क्षण आया जब लंबी चोंच वाले गिद्धों को पक्षीशाला से बाहर निकाला गया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया जहां उन्होंने जंगली गिद्धों के साथ मिलकर मृत चीतल को खाया।
सभी गिद्धों को लगाया जाएगा जीपीएस टैग
उन्होंने बताया कि सभी गिद्धों ने मिलकर मृत चीतल को कम समय में पूरा खा लिया जो उनके पुनर्वास की प्रक्रिया की सफलता का संकेत देता है। पक्षीशाला से छोड़े गए सभी गिद्धों में पीटीटी (जीपीएस) टैग लगाया गया है जिससे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। शुक्ला ने बताया कि पेंच बाघ अभयारण (पीटीआर) और बीएनएचएस जीपीएस टैग के जरिए गिद्धों की आवाजाही पर नजर रखता रहेगा।
यह भी पढ़ें:- मॉनसून में झारखंड की इन ख़ूबसूरत जगहों की करें सैर, मिलेगा मौज का ओवरडोज
Pench national park becomes the home of long beaked vultures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














