Pelling: गर्मियों में पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं प्यार भरे पल, तो सिक्किम की इस जगह पर बनाएं घूमने का प्लान
सिक्किम में पेलिंग गर्मियों के महीनों के दौरान कपल्स के लिए एक रोमांटिक जगह है। जिसमें कंचनजंगा फॉल्स, खेचोपलरी झील और पेलिंग स्काईवॉक जैसे आकर्षण स्थल हैं। यहां का शांत और रोमांटिक माहौल कपल्स को आकर्षित करता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मियों में पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं प्यार भरे पल, तो सिक्किम की इस जगह पर बनाएं घूमने का प्लान
Couple Tourist Places in Sikkim: गर्मियों में लोग अक्सर कोई पहाड़ी और नेचर से जुड़ी जगह पर जाना पसंद करता है। इसके लिए दक्षिण भारत या नॉर्थ ईस्ट बहुत बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप पार्टनर के साथ मई या जून में किसी रोमांटिक ट्रिप या हनीमून डेस्टिनेशन का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे हटके है। यह जगह सिक्कि में मौजूद है जिसकी खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है। नॉर्थ ईस्ट का सबसे खूबसूरत राज्य सिक्किम कपल्स के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर अक्सर लोग रोमांटिक समय बिताने जाते हैं। हिमालय की पहाड़ियों में बसा यह प्राकृतिक स्थान शांत और खूबसूरत है।
सिक्किम में यूं तो घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है जिनको एक्सप्लोर किया जा सकता है। लेकिन इस जगह पर जाने से पहले थोड़ी रिसर्च कर ली जाए तो ट्रिप की चुनौतियां कम हो जाती हैं। इसके अलावा व्यर्थ का समय खर्च नहीं होता और बजट में ट्रिप प्लान हो सकती है। आज हम आपको सिक्किम की ऐसी ही खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्स के यादगार पलों को बनाने में मदद करेगी।
सिक्किम में कपल्स के लिए बेस्ट है यह जगह
दरअसल हम बात कर रहे हैं सिक्किम में स्थित एक छोटे से कस्बे की जो कंचनजंगा और हिमालय पर्वत का खूबसूरत नजारा पेश करती है। अगर आप सिक्किम की खूबसूरती और शांति को महसूस करना चाहते हैं तो पेलिंग आ सकते हैं। यह सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 115 किमी दूर स्थित है। पेलिंग पहाड़ों के बीच बसा एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यहां पर आप प्राचीन मठ की सैर कर सकते हैं जो पेलिंग से करीब एक किमी दूर है।
सम्बंधित ख़बरें
ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
बादलों की सैर करनी है तो कहां जाएं? बेस्ट चॉइस हैं ये खास जगहें, टॉप पर है सिक्किम!
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
पेलिंग में घूमने की बेहतरीन जगहें
पेलिंग सिक्किम में घूमने का सबसे आदर्श स्थान है। यहां का अनोखा इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। गर्मी में पेलिंग में पर्यटन महोत्सव भी आयोजित होता है जो स्थानीय परंपराओं का अनुभव कराता है। यहां पर आप पेमा यांग्त्से मठ, रब डांटे खंडहर, रिम्बी नदी, झरने और ऑरेंज गार्डन, स्काई वॉक, सांगा चोलिंग मठ, खेचियोपालरी झील और कंचनजंगा झरना आदि घूम सकते हैं। इसके अलावा पेलिंग में ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
