सेथन घाटी (सौ. फ्रीपिक)
हिमाचल प्रदेश: भारत की खूबसूरती और प्राकृतिक नजारे आपके खराब मूड को भी सही कर सकते हैं। देश की कुछ जगहें आपको जन्नत का अनुभव करा सकती है खासकर उन लोगों को जिन्हें प्रकृति से प्यार है। अक्सर हम घूमने के लिए किसी भीड़-भाड़ या शहरी इलाकों में जाते हैं जहां पर आंखों को सुकून और मन को शांति उस तरह से नहीं मिलती है जैसे हम चाहते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहां आपको ये दोनों चीजें मिल सकें। इसके लिए उत्तर भारत के राज्य भी ट्रैवल लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं।
घूमने के शौकीन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश जाना कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन अक्सर यहां आने वाले लोग भी कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे जिसे देखकर सचमुच दिल को सुकून और राहत मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताएं जहां घूमने से सारी थकान दूर हो सकती है। यह जगह मनाली के पास मौजूद है।
मनाली से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेथन घाटी बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह है। यह जगह केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं बल्कि पौराणिक इतिहास के लिए भी जाना जाता है। इस जगह से कई ऐतिहासिक कथाएं जुड़ी हैं। जिसकी वजह से यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसका इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है। इस सुंदर तालाब के आसपास हरियाली भी है, जो इसे और सुंदर बना देती है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा जाने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर घूमें ये 4 जगहें, सफर का मजा हो जाएगा दोगुना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब पांडव अज्ञातवास के लिए निकले थे तो उस समय उन्होंने उस जगह आकर धान की रोपाई की थी। जहां पर अभी एक तालाब बना हुआ है। इसे पांडू रोपा नाम से जाना जाता है। इसका पानी बहुत ही साफ और निर्मल है। इस तालाब से जुड़ी पौराणिक कथा की वजह से बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
सेथन घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य की बात करें तो वह भी आपके दिल को छू लेगी। यहां पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। सर्दियों के मौसम में भी आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह आपके ट्रिप को यादगार बना देगी।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इस तरह कर सकते हैं घर बैठे टिकट