Mathura के पास इन रोमांटिक जगहों पर बिताएं समय, कभी नहीं भूल पाएंगे ये सुनहरे पल
मथुरा अपनी संस्कृति और धार्मिक महत्व की वजह से प्रसिद्ध है। इस शहर के आसपास भी कई जगह हैं जिन्हें कपल्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप भी घूमने जा रहे हैं तो पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर ट्रिप प्लान की जा सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
Mathura के पास इन रोमांटिक जगहों पर बिताएं समय, कभी नहीं भूल पाएंगे ये सुनहरे पल
Best Places Near Mathura: उत्तर प्रदेश भारत के उन खूबसूरत राज्यों में शामिल है जहां पर धार्मिक और ऐतिहासिकता दोनों का संगम देखने को मिलता है। यहां का एक सुंदर शहर मथुरा जिसके बारे में हर कोई जानता है घूमने के लिए आदर्श स्थान है। मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बसा यह धार्मिक शहर अपनी पवित्रता और खूबसूरती की वजह से प्रसिद्ध है। यहां पर देश के अलग-अलग कोने से लोग घूमने आते हैं। वहीं तमाम कपल्स भी इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं।
अगर आप आप भी मथुरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां के पास मौजूद कुछ रोमांटिक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। मथुरा के पास कुछ खूबसूरत जगहों की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
अलवर
मथुरा के पास स्थित अलवर एक ऐसी जगह है जहां पर पार्टनर के साथ घूमने में बहुत ही मजा आएगा। यह शहर राजस्थान के खूबसूरत शहरों में शामिल है। दिल्ली में रहने वाले लोग यहां पर वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सिलीसेढ़ झील, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, कांकवाडी किला और बाला किला जैसी प्रसिद्ध जगह को अलवर में जरूर देखें। इसके अलावा पार्टनर के साथ सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Mahal Dispute: ताजमहल में ‘तेजो महालय’ दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और ASI से मांगा जवाब
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
महिलाओं के बाद अब दिव्यांगों पर टिप्पणी; बाबू गप्पी का एक और विवादित वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
धौलपुर
राजस्थान का प्रमुख शहर धौलपुर अपनी खूबसूरती और इतिहास की वजह से जाना जाता है। यहां पर आपको कई बेहतरीन जगह एक्सप्लोर करने को मिलेगी। यह शहर लाल रंग के सैंडस्टोन के लिए प्रसिद्ध है। इसे कपल्स के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन भी कह सकते हैं। यहां का शांत वातावरण आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। यहां पर आप शेरगढ़ फोर्ट, तालाब ए शाही, खानपुर महल, रामसागर अभ्यारण्य और धौलपुर पैलेस जैसी प्रसिद्ध जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा रामसागर अभ्यारण्य में जंगल सफारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
भरतपुर
मथुरा के पास किसी ऐतिहासिक जगह पर पार्टनर के साथ घूमने का मन बना रहे हैं तो यह शहर एकदम परफेक्ट रहेगा। राजस्थान का यह शहर अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक कई सारी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर महल, लोहागढ़ किला आदि देखने लायक स्थान हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
आगरा
मथुरा के आसपास कई प्रसिद्ध जगह है जहां पर कपल्स समय बिताने जा सकते हैं। जिसमें आगरा भी शामिल है। प्यार की निशानी के लिए फेमस ताजमहल आगरा में ही स्थित है। यहां पर आप रोमांटिक पल बिताने जा सकते हैं। ताजमहल के अलावा भी आगरा में कई शानदार जगह है। यहां पर बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी है जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। पार्टनर के साथ यहां पर स्वादिष्ट व्यंजन का भी मजा ले सकते हैं।
