Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऋषिकेश की इन जगहों पर फ्री में मिलता है रहना और खाना, कम बजट वाले जल्द बना लें घूमने का प्लान

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे स्थित परमार्थ निकेतन बहुत ही प्रसिद्ध आश्रम है। इस आश्रम में लगभग 1000 से ज्यादा कमरे हैं जहां पर लोगों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था मिलती है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 14, 2024 | 01:44 PM

ऋषिकेश की इन जगहों पर फ्री में मिलता है रहना और खाना

Follow Us
Close
Follow Us:

Free Place to Stay in Rishikesh: भारत में मौजूद बेहतरीन जगहों में ऋषिकेश का नाम भी शामिल है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर लोग यहां बार-बार आने का मन बनाते हैं। कई लोगों को घूमना पसंद होता है लेकिन कम बजट की वजह से अक्सर ट्रिप का प्लान कैंसल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर ऋषिकेश में आप बिना खर्च किए रह सकते हैं और खाना भी खा सकत हैं। इन जगहों पर रहने और खाने के लिए आपको किसी तरह का खर्च करने की जरूरत नहीं है। इससे आप अन्य चीजों पर खर्चा कर सकते हैं और मजे से कम बजट में ऋषिकेश की सुंदरता का लु्त्फ ले सकते हैं।

परमार्थ निकेतन

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे स्थित परमार्थ निकेतन बहुत ही प्रसिद्ध आश्रम है। इसे संत शुकदेवानन्द सरस्वती जी महाराज ने साल 1942 में स्थापित किया था। इस आश्रम में लगभग 1000 से ज्यादा कमरे हैं जहां पर लोगों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था मिलती है। यह चारों तरफ से प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां पर रुकना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस आश्रम में रोजाना पूजा, योग, ध्यान, सत्संग और व्याख्यान होते रहते हैं। इसके अलावा शाम के समय गंगा आरती का भी आयोजन होता है।

गीता भवन

उत्तराखंड के ऋषिकेश को योग की राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर मौजूद गीता भवन भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जहां पर प्रतिदिन प्रवचन, सत्संग और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गर्मियों के समय यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। बता दें कि इस भवन का निर्माण 1944 में किया गया था। यहां पर आप निशुल्क रह सकते है। यह आश्रम लोगों के आराम के लिए बनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव

हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO

BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय में घुसकर निदेशक को पीटा! मारपीट का VIDEO आया सामने

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा

ऋषिकेश के मुख्य बाजार के पास स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा भी काफी प्रसिद्ध स्थल है। यहां पर भक्तों को रुखने और खाने की व्यवस्था मिलती है। यहां पर संतों और भक्तों के ठहरने का पूरा इंतजाम किया जाता है। यहां पर आकर यात्री आराम कर सकते हैं। इस जगह 350 कमरे बने हुए हैं जहां पर निशुल्क भोजन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

जयराम आश्रम

अगर आप कम बजट में ऋषिकेश घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए जयराम आश्रम में रहने आ सकते हैं। यह गंगा घाट के किनारे स्थित है। यहां पर पर्यटकों को निशुल्क ठहरने और खाने की व्यवस्था मिलती है। साथ ही निशुल्क चिकित्सा सेवा भी मिलती है। इस जगह आप रुकने का प्लान कर सकते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

Rishikesh places where free accommodation and food is available plan to visit with low budget

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2024 | 01:44 PM

Topics:  

  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.