Republic Day 2026: जंतर-मंतर से लेकर मेट्रो स्टेशन तक, दिल्ली में इन जगहों पर मिलेगा ऑफलाइन टिकट
Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने का क्रेज चरम पर है। आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता की जरूरत नहीं। आप ऑफलाइन भी टिकट खरीदे सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली में ऑफलाइन टिकट काउंटर पर टिकट खरीदते लोग (सौ. फ्रीपिक)
Republic Day Parade Ticket: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में हर साल की तरह दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध परेड को देखने के लिए आम जनता में भी उत्साह होता है। 26 जनवरी की परेड को अपनी आंखों से देखना हर भारतीय का सपना होता है। रक्षा मंत्रालय ने आमंत्रण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन टिकटों की खिड़की खोल दी है।
अगर आप इस साल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस बार टिकट की कीमत बहुत ही किफायती रखी गई है। परिवार के साथ परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो यह मौका बिल्कुल मिस न करें। टिकट की बुकिंग आज यानी 5 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। 14 जनवरी तक आप टिकट खरीद सकते हैं।
इस साल टिकटों को दो श्रेणियों में रखा गया है जिसमें 100 रुपए और 20 रुपए के टिकट हैं। जहां 100 रुपए की टिकट में सीटें मुख्य मंच के करीब होती है तो वहीं 20 रुपए वाली टिकट उन लोगों के लिए है जो कम बजट में परेड का आनंद लेना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
उधर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, इधर खाना खाते दिखे अभिजीत दिपके; उठते सवालों के बीच CJP प्रमुख ने दी सफाई
यह भी पढ़ें:- Bhutan vs Nepal: पहली इंटरनेशनल ट्रिप के लिए कौन सा देश रहेगा बेस्ट? पढ़ लें ये 5 बड़े अंतर
ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
- पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए लॉग-इन करें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, उम्र और पता भरें।
- बुकिंग के लिए एक वैध ID प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) अपलोड करें।
- Republic Day Parade का विकल्प चुनें भुगतान करें और अपना ई-टिकट डाउनलोड कर लें।
ऑफलाइन टिकट कहां से मिलेगा
अगर आप ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो दिल्ली में निम्नलिखित स्थानों पर बनाए गए काउंटरों से सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक टिकट खरीद सकते हैं-
- सेना भवन, शास्त्री भवन और जंतर मंतर।
- संसद भवन का स्वागत केंद्र।
- राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भी विशेष काउंटर बनाए गए हैं।
परेड में जाने से पहले साथ रखें ये चीजें
परेड देखने के लिए कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। टिकट बुक करते समय आपने जिस ID प्रूफ का उपयोग किया है, उसे परेड के दिन अपने साथ ओरिजिनल ले जाना अनिवार्य है। सुरक्षा कारणों से परेड स्थल पर बैग, कैमरा, खाने-पीने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होती है।
