2025 का गणतंत्र दिवस 76वां या 77वां, जानिए इस साल किस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि और क्या है इस विशेष दिन की थीम

हर साल, भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनती है। 2025 का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है।
2025 का गणतंत्र दिवस 76वां या 77वां, जानिए इस साल किस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि और क्या है इस विशेष दिन की थीम
गणतंत्र दिवस,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Republic Day 2025:  इस बार देश अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस बड़ा महत्व रखता है। क्योंकि, यही वह दिन है, जब भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को स्वीकार किया था।

जबकि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान संपूर्ण देश में लागू हुआ था। यह दिन हर भारतवासी के लिए गर्व एवं सम्मान का दिन है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़े व लिखित संविधान है। संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था।

इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में जश्न का माहौल रहता है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस दिन परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा देश के राष्ट्रपति इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित भी किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे। यह वार्षिक आयोजन उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

संविधान सभा के अथक प्रयासों के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ संविधान के महत्व को दर्शाता है। आइए जानते हैं इस साल 2025 में भारत कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा, इस साल की थीम क्या है।

साल 2025 में 76वां या 77वां कौनसा गणतंत्र दिवस होगा

कई लोग यह जानना चाहते हैं कि 2025 भारत का 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस होगा। इसका उत्तर भारत के इतिहास में छिपा है। बता दें, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, जिसे हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि आजादी के बाद भी भारत एक गणतंत्र राष्ट नहीं था, बल्कि एक राष्ट्रमंडल देश था।

क्या है गणतंत्र दिवस 2025 की थीम

हर साल, भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनती है। 2025 का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस की परंपरा के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com