विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन 5 जगहों को बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन, सस्ते में कर आएंगे सैर
विदेश घूमने का शौक हर व्यक्ति को होता है लेकिन पैसों की कमी की वजह से अक्सर ये ट्रिप कैंसल हो जाती हैं या फिर प्लान सिर्फ यादों में बस कर रह जाते हैं। विदेश जाने के लिए अच्छी रकम खर्च करनी पड़ती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कोन्सेप्ट फोटो (सौ. फ्रीपिक)
Travel Destination: विदेश घूमने का शौक हर व्यक्ति को होता है लेकिन पैसों की कमी की वजह से अक्सर ये ट्रिप कैंसल हो जाती हैं या फिर प्लान सिर्फ यादों में बस कर रह जाते हैं। विदेश जाने के लिए अच्छी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके बिना आप घूमने का मजा नहीं ले सकते हैं। भारत में तो बहुत ही जगह हैं जिन्हें आप बजट में घूम सकते हैं। लेकिन क्या ऐसा विदेशों के लिए भी हो सकता है? जी हां, अब आप विदेशों में भी कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जिन्हें घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल बहुत ही खूबसूरत और सुंदर जगह है। यहां पर घूमने के लिए राजधानी काठमांडू जा सकते हैं। यहां पर कई मठ, मंदिर और पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा लुम्बिनी, पोखरा, नगरकोट और जनकपुरी जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह देखने में बहुत ही सुंदर लगती हैं। नेपाल घूमने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह आपके बजट में भी रहेगा।
वियतनाम
नए साल से पहले आप वियतनाम घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती और अद्भुत नजारे बहुत ही अच्छे लगते हैं। हाँ लॉन्ग बे वियतनाम की खूबसूरत जगहों की लिस्ट में शामिल हैं। भारत के लोग अक्सर यहां पर जाना पसंद करते हैं। इस देश की खूबसूरती आपकी आंखों में बस जाएगी। यहां आप कई जगहों को घूम सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
घमंड टूटा या अक्ल आई? भारत से सीमा विवाद पर नेपाल सरकार का यू-टर्न, बोला- बातचीत से सुलझाएंगे सीमा विवाद
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मिलेगा अब मालदीव का मजा, बजट में कर सकते हैं दोस्तों संग ट्रिप प्लान
इंडोनेशिया
कम बजट में विदेश की सैर करने के लिए आप इंडोनेशिया के बाली, नुसा पेनिडा, लोम्बोक सुलावेसी, सुमात्रा जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यह देश भी बहुत ही सुंदर है। अगर आप दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
श्रीलंका
विदेशों में सबसे खूबसूरत देशों कि लिस्ट में श्रीलंका भी शामिल है। यहां पर दांबुला गुफा, टूथ मंदिर, लायन रॉक, जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच का है। कैंडी झील बहुत ही फेमस है अगर आप जा रहे हैं, तो इसे भी घूम सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के पुष्कर में लगा सबसे बड़ा मेला, चारों तरफ छाई रौनक, जानिए क्यों है खास
कंबोडिया
कंबोडिया बहुत ही प्यारा देश है। यहां पर अंगकोर वाट, नोम पेन्ह, सिहानोकविले, टोनले सेप झील, मेकांग नदी, कोह रोंग आदि जगहों को घूमने का प्लान किया जा सकता है। इसके अलावा बेयोन मंदिर, अंगकोर राष्ट्रीय संग्रहालय, लैंडमाइन संग्रहालय आदि जगहें भी फेमस है। इस देश में भी घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
