-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Rajasthan Pushkar Mela 2024 Started Know Why It Is Important
राजस्थान के पुष्कर में लगा सबसे बड़ा मेला, चारों तरफ छाई रौनक, जानिए क्यों है खास
- Written By: प्रीति शर्मा
हर साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान के पुष्कर में मेले की शुरुआत होने वाली है। पुष्कर में यह मेला 09 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक के लिए लगाया जाएगा। राजस्थान का यह मेला बहुत ही फेमस है।

पुष्कर मेला (सौ.सोशल मीडिया)
पुष्कर: हर साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान के पुष्कर में मेले की शुरुआत होने वाली है। पुष्कर में यह मेला 09 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक के लिए लगाया जाएगा। राजस्थान का यह मेला बहुत ही फेमस है। यहां पर आपको कई ऊंट देखने को मिलेंगे जिन्हें बढ़िया ढंग से सजाया जाता है। इस मेले को ऊंट मेले के नाम से भी जाना जाता है। यह मेला राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का बेहतरीन उदाहरण है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पुष्कर के इस मेले में आ सकते हैं।
राजस्थान की संस्कृति, खान-पान और ऊंट की बिक्री देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। इस मेले में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर ऊंट देखने को मिलेंगे। जिन्हें लोग सुंदर तरीके से सजाकर लाते हैं। इस मेले की रौनक ऊंट से ही होती है। अगर आप एक बार इस मेले में आ गए तो बार-बार यहां आने का दिल करेगा। परिवार के साथ वीकेंड मनाने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन जगह है।
मेले में दौड़ते हुए ऊंट, नाचते हुए ऊंट, लोक संगीत और डांस देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कलाबाजी और राजस्थान के मेले में कठपुतली का शो भी देखने को मिलेगा। इस साल यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के समय आयोजित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
मेले में लें इन चीजों का मजा
पुष्कर के इस मेले में आप ऊंट सफारी का मजा ले सकते हैं। यह काफी मजेदार होता है। यहां पर रेत के टीलों पर सवारी करना बहुत ही अलग अनुभव है। इसके अलावा कैम्पिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। दुनियाभर से यहां लोग चांदनी रात में रेत के टीलों के नीचे कैंप करने आते हैं। पुष्कर में हॉट एयर बैलून की सवारी भी बहुत ही दिलचस्प होती है। जिससे आप पूरे शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धरती की इस जगह पर मौजूद है ‘स्वर्ग का दरवाजा’, सीढ़ियां चढ़कर दिखता है अद्भुत नजारा
पुष्कर के इस मेले में अगर आप जाना चाहते है, तो 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच जा सकते हैं। यह सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाएगा और रात 8.30 बजे तक चलेगा। यह पुष्कर झील के आसपास आयोजित होता है जो मंदिर और घाटों से घिरा हुआ है। यहां जाने के लिए पुष्कर के नजदीक रेलवे स्टेशन अजमेर आ सकते हैं।
Rajasthan pushkar mela 2024 started know why it is important
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














