बाल दिवस पर बच्चों के साथ मुंबई की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, मौज-मस्ती में कटेगा दिन
ड्रीम सिटी मुंबई में एक्सप्लोर करने के लिए कई सारी चीजें हैं। बच्चों और परिवार के साथ यहां की जगहों पर घूमना बेस्ट एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। बच्चों के साथ मुंबई में घूमना मजेदार और यादगार साबित हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सौशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को सपनों का शहर या मायानगरी के नाम से भी जानते हैं। घूमने के लिए यह देश के फेमस डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल रहती है। मुंबई में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, फिर चाहे बड़े बुजुर्ग हो या फिर बच्चे यह जगह सभी को पसंद आती है। हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर बच्चों की छुट्टी होती है। ऐसे में इस दिन को बच्चों के साथ बिताना मजेदार और यादगार साबित हो सकता है। अगर आप बच्चों के साथ मुंबई घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर कुछ बेहतरीन जगहों को विजिट कर सकते हैं।
ड्रीम सिटी मुंबई में एक्सप्लोर करने के लिए कई सारी चीजें हैं। बच्चों और परिवार के साथ यहां की जगहों पर घूमना बेस्ट एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए हम आपको यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे। जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।
किडजानिया
मुंबई के फेमस थीम पार्क किडजानिया में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए जा सकते हैं। यह बेस्ट लर्निंग साबित हो सकता है। इस जगह की सैर करने से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इसके अलावा यहां पर थीम भी बदलती रहता है। किडजानिया मुंबई को ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट भी कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Delhi Tourism: कुतुब मीनार और इंडिया गेट तो बस शुरुआत है! दिल्ली की इन 4 जगहों को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
PHOTOS: धरती पर उतरा स्वर्ग! कोलंबिया की इस नदी में बहते हैं ‘पांच रंग’, नजारा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
नैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
पिकनिक मनाएं
मुंबई में पिकनिक मनाने के लिए हैंगिंग गार्डन बेस्ट स्पॉट माना जाता है। परिवार के साथ इस गार्डन को एक बार जरूर विजिट करें। यह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है जहां पर बच्चे बहुत ही मजे से इंजॉय कर सकेंगे।
स्नो वर्ल्ड
बच्चों के साथ अगर आप मुंबई में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर स्नो वर्ल्ड को विजिट कर सकते हैं। यह बहुत ही अनोखा अनुभव होगा। इस शानदार जगह पर आप बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ स्केटिंग, स्नो स्लेजिंग, और स्नो बोर्डिंग जैसी एक्टिविटी भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर बने मिर्जापुर के ‘कालीन भैया’, इन जगहों पर कर चुके हैं फिल्मों को शूटिंग
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए यह जगह बहुत ही अच्छी मानी जाती है। बच्चों के साथ घूमने के लिए इस जगह का प्लान किया जा सकता है। इस पार्क में कई फन एक्टिविटीज कर सकते हैं और जानवरों का भी दीदार कर सकते हैं।
