Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahashivratri 2025: उत्तराखंड के सबसे प्राचीन शिव मंदिर, शिवरात्रि पर बनाएं दर्शन करने का प्लान

पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से मांगने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इन शिव मंदिरों का संबंध महाभारत काल से जुड़ाव रखता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 22, 2025 | 11:48 AM

उत्तराखंड के सबसे प्राचीन शिव मंदिर, शिवरात्रि पर बनाएं दर्शन करने का प्लान

Follow Us
Close
Follow Us:

Famous Temples of Uttarakhand: पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से मांगने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इन शिव मंदिरों का संबंध महाभारत काल से जुड़ाव रखता है। कहा जाता है कि उत्तराखंड भगवान शिव का ससुराल है। पौराणिक कथाओं में भी उत्तराखंड को कई देवी-देवताओं का निवास स्थान बताया जाता है। जिसकी वजह से ही इस राज्य को देवभूमि का दर्जा दिया गया है। आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दर्शन करने आप शिवरात्रि पर जा सकते हैं।

बैजनाथ मंदिर

बैजनाथ मंदिर गोमती नदी के तट पर बसा बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। यह उत्तराखंड के सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है। लोक गाथाओं में भी इस मंदिर का जिक्र आता है। कहा जाता है कि इस शिव मंदिर की स्थापना रावण ने की थी। इस मंदिर में मांगी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है। कहा जाता है कि यह 1204 ईस्वी में बनाया गया था। इस मंदिर की वास्तुकला और दीवारों पर नक्काशी बहुत ही आकर्षक है।

रुद्रनाथ मंदिर

भगवान शिव का यह मंदिर गढ़वाल के चमोली जिले में स्थित है। यह मंदिर पंच केदार में शामिल है। इस मंदिर की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 2220 मीटर है। इस मंदिर में भगवान शिव के मुख की पूजा होती है। वहीं शिव के पूरे धड़ की पूजा पशुपतिनाथ मंदिर में की जाती है जो नेपाल में स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें

Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव

हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO

BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय में घुसकर निदेशक को पीटा! मारपीट का VIDEO आया सामने

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

तुंगनाथ मंदिर

रुद्रप्रयाग में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर सबसे ऊंचाई पर स्थित है। यह प्राचीन शिव मंदिर पंच केदार में शामिल है। मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पांडवों ने बनवाया था। इस मंदिर के दर्शन करने का प्लान किया जा सकता है।

बालेश्वर मंदिर

उत्तराखंड के चंपावत में स्थित प्राचीन शिव मंदिर वास्तुकला और नक्काशी का अद्भुत उदाहरण है। इस मंदिर में कई सारे शिवलिंग मौजूद हैं। शिलालेख के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 1272 के दौरान चंद वंश द्वारा किया गया था।

Plan to visit these oldest shiva temple of uttarakhand on mahashivratri 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2025 | 11:48 AM

Topics:  

  • Lord Shiva Temple
  • Mahashivratri 2025
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.