मां के साथ दिल्ली एनसीआर की इन बेहतरीन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
Delhi Places to Visit with Mother: मदर्स डे वह खास मौका है जब हम अपनी मां को उनके प्यार और त्याग के लिए धन्यवाद कह सकते हैं। इस दिन हम अपनी मां को यह अहसास दिला सकते हैं कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। अक्सर हम अपने व्यस्त जीवन में उनके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में मदर्स डे पर ऑफिस या काम से छुट्टी लेकर मां के साथ दिल्ली एनसीआर की बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। दिल्ली में किसी शांत जगह पर मां के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं या ऐतिहासिक स्थलों की सैर करने जा सकते हैं। मां को घर से बाहर ले जाने का यह सबसे अच्छा मौका है जो उनके चेहरे पर मुस्कान लेकर आ सकता है।
हर साल मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 11 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए मां के साथ बाहर आउटिंग का प्लान किया जा सकता है।
अगर मां के साथ किसी शांत और हरियाली भरी जगह पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह के समय लोधी गार्डन जाने का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति को करीब से महसूस करते हुए आराम से समय बिताया जा सकता है। इसके अलावा घर से खाने का सामान लेकर आएं और परिवार के साथ पिकनिक मनाएं।
अगर आपको ऐतिहासिक जगहों में दिलचस्पी है तो मां के साथ हुमायूं का मकबरा घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह खूबसूरत जगह अपने मुगल वास्तुकला और हरियाली का अलग अनुभव पेश करती है। यह जगह इतनी सुंदर है कि मां को काफी पसंद आएगी।
दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मार्केट सरोजिनी नगर महिलाओं की फेवरेट मार्केट है। मदर्स डे पर मां के साथ इस जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। मां के साथ शॉपिंग करने का मजा ही अलग होता है। जिस तरह मां छोटे में बच्चों को शॉपिंग पर ले जाती थीं उसी तरह बड़े होकर उनको शॉपिंग करना एक अलग अहसास होगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
दिल्ली का प्रसिद्ध लाल किला घूमने एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा। इस जगह पर शांति से मां के साथ बातें कर सकते हैं। इसके अलावा सामने ही चांदनी चौक की सैर भी की जा सकती है। यहां का स्वादिष्ट व्यंजन चखे बिना चांदनी चौक का सफर अधूरा है। मां के साथ इस जगह पर यादगार पल बिता सकते हैं।