“PM मोदी से मिलने जा रहा हूं…” घर से ये कहकर निकला था दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में आरोपी ‘सरबजीत’
Delhi Vidhansabha Security Breach: विधानसभा में घुसने वाला शख्स निकला पीलीभीत का सरबजीत। आरोपी घर से यह कहकर निकला था कि वह PM मोदी से मिलने जा रहा है। इस बीच सरबजीत के परिजनों ने कई खुलासे किए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
सरबजीत (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Delhi News: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाकर घुसने की घटना ने राजधानी से लेकर उत्तर प्रदेश तक हड़कंप मचा दिया है। जांच में सामने आया है कि जिस कार से यह घटना अंजाम दी गई, उसका नंबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का है और चालक की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। इस खुलासे के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां न सिर्फ दिल्ली में, बल्कि पीलीभीत में भी सक्रिय हो गई हैं।
मामले को लेकर सरबजीत के परिवार ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिससे इस घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल रही है। बताया जा रहा है कि वह घर से यह कहकर निकला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा हूं।
परिवार ने बताई मानसिक स्थिति
सरबजीत के भाई अवतार सिंह के अनुसार, सरबजीत की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और उसका इलाज शाहजहांपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हर साल फरवरी से मई के बीच उसकी हालत बिगड़ जाती है जिसके चलते वह असामान्य व्यवहार करने लगता है। परिवार का कहना है कि इसी दौरान वह उल्टा-सीधा बोलता है गुस्सा करता है और कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल करता है। ऐसे में राजधानी दिल्ली जाकर विधानसभा तक पहुंचने की उसकी हरकत को परिवार उसकी बिगड़ी मानसिक स्थिति से जोड़कर देख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदलने की तैयारी, अब 2.5 लाख आय वाले परिवारों को भी मिल सकता है फायदा
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
घर से निकला था पीएम से मिलने की बात कहकर
परिजनों के मुताबिक, सरबजीत घर से यह कहकर निकला था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है। हाल ही में वह अपने भांजे जयदीप और एक अन्य रिश्तेदार हरमंतदीप की तलाश में पंजाब के आनंदपुर साहिब भी गया था और बिना बताए घर से निकल गया था। तीन दिन पहले हुई आखिरी बातचीत में उसने बताया था कि वह चंडीगढ़ जा रहा है और किसी से मिलने की बात भी कह रहा था।
यह भी पढ़ें: Bengal Election: बंगाल में फिर ममता सरकार! ताजा सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, यहां देखें सीटों का आंकड़ा
पुलिस जांच जारी, परिवार कर रहा सहयोग
घटना के बाद स्थानीय पुलिस पीलीभीत में सरबजीत के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है और स्पष्ट किया है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। फिलहाल सरबजीत के दिल्ली में पुलिस हिरासत में होने की जानकारी सामने आई है। पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद वह विधानसभा परिसर तक कैसे पहुंच गया।
