सर्दियों से पहले इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, भूल जाएंगे नौकरी और घर की चिंता
भारत के लोगों पहनावा, खानपान और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानते हैं। यहां पर आपको अलग-अलग संस्कृति से जुड़ी चीजें और सभ्यता देखने को मिलती है। गर्मी हो या सर्दी भारत के मौसम में भिन्नता पाई जाती है। जिसकी वजह से यह देश पर्यटन को अपनी और आकर्षित करता है। अक्सर यहां बारिश के बाद मौसम सुहाना हो जाता है। ऐसे में सर्दियां आने से पहले घर और नौकरी की चिंताओं को छोड़कर कुछ खूबसूरत जगहों को मजा लिया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
अगर आप कम समय में बेहतरीन जगह घूमना चाहते हैं, तो अक्टूबर या नवंबर के महीने में जोधपुर जा सकते हैं। क्योंकि इस समय यहां का नजारा बहुत ही सुहाना होता है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। जोधपुर में आप मेहरानगढ़ किला, जसवंत थाड़ा, मोती महल जैसी ऐतिहासिक धरोहर को देख और जान सकते हैं।
मनाली को फेवरेट टूरिस्ट प्लेस में गिना जाता है। यहां की सुंदरता मन को मोह लेती है। इसके अलावा, इस जगह को लोग हनीमून के लिए भी काफी पसंद करते हैं। बता दें कि यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मौजूद एक छोटा सा नगर है। सर्दियों से पहले इस जगह को एक बार जरूर विजिट किया जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
गोवा (सौ. सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल में मौजूद दार्जिलिंग को घूमने के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। यहां पर आप चाय के बागान, अंग्रेजी शासन काल से जुड़ी चीजें, रॉक गार्डन और बर्फ की चादर से ढका कंचनजंगा पर्वत का नजारा देख सकते हैं। यहां पर वीकेंड मनाने के बाद आप घर और अन्य जगहों की परेशानियों को भूल जाएंगे। यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं मानी जाती है।
राजस्थान के पुष्कर को एक्सप्लोर करने का बेहतरीन समय अक्टबूर के बाद का माना जाता है। यह जगह अपनी संस्कृति की वजह से भी काफी फेसम है। सर्दियों से पहले या सर्दियों में यहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यह खूबसूरत जगह अजमेर से सिर्फ 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग का दर्जा दिया जाता है। इस जगह आपको प्राकृतिक खूबसूरती और सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में यहां लोग वादियों का लुत्फ लेने के लिए आते हैं। अक्टूबर या नवंबर के महीने में यहां की कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। डल झील, वैष्णो देवी मंदिर, मानसर झील, रघुनाथ मंदिर जैसी जगहों को घूम सकते हैं।
