Karnataka: भीड़ भाड़ से दूर गर्मी में कर्नाटक की इन 3 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, जल्दी से कर लें पैकिंग
कर्नाटक प्राकृतिक रूप से संपन्न राज्य है जहां पर आपको सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां पर कुछ जगह ऐसी है जहां परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भीड़ भाड़ से दूर गर्मी में कर्नाटक की इन 3 जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, जल्दी से कर लें पैकिंग
Karnataka Tourist Places: मन को सुकून देने के लिए लोग अपनी बिजी लाइफ को छोड़कर कुछ दिनों के लिए घूमने का प्लान करते हैं। घूमने फिरने से बीमारी आदमी भी अच्छा हो सकता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। लेकिन कई बार हमारे पास घूमने के लिए कोई खास जगह नहीं होती है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो इस साल गर्मी में कर्नाटक की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पर्यटन के लिहाज से यह बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां पर भरपूर जीवन का आनंद और आकर्षक स्थल देखने को मिलेंगे।
कर्नाटक प्राकृतिक रूप से संपन्न राज्य है जहां पर आपको सुंदरता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां पर कुछ जगह ऐसी है जहां परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। आज हम आपको कर्नाटक की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जगह आपके घूमने के अनुभव को बेहतरीन बना सकती हैं।
कुर्ग
कर्नाटक का खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशन कूर्ग घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताने के लिए लोग आते हैं। इस जगह की यात्रा आपके अंदर एक नया जोश भर देगी। यहां पर घूमने के लिए जलप्रपात, नाल्कंडे पैलेस, बारापोल नदी, नामद्रोलिंग मठ, चेलवारा में माइक्रोलाइट उड़ान कावेरी नदी कोण आदि है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
शिमोगा
पर्यटन के लिहाज से शिमोगा बहुत ही शानदार जगह है। इसे कर्नाटक का रत्न कहा जा सकता है। यहां पर आप अपना पूरा जीवन बिता सकते हैं। यह बहुत ही मजेदार हिल स्टेशन है। यहां की वादियों में आनंद है। घने जंगलों और वन्य जीवन से भरपूर यह जगह बहुत ही अनोखा अहसास कराती है। मार्च से लेकर जून के महीने में यहां यात्रा करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहेगा।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
अगुम्बे
कर्नाटक की इस जगह के बारे में ज्यादातर लोगों ने नहीं सुना होगा। लेकिन यह प्राकृतिक सुदंरता और जैव विविधता के लिए जानी जाती है। यहां पर बकरना, ओनके अब्बी, जोगी गुंडी जैसे कई झरने हैं। सूर्यास्त के समय यहां पर बहुत ही सुंदर नाजारा देखने को मिलता है। यह जगह आपकी शाम को बना देगा। अगर आप प्रकृति से लगाव रखते हैं तो इस जगह पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
