Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन का बनाएं प्लान, ऐसे मिलेगी एंट्री

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गणेश जी के उत्सव के रूप में जानते है, वैसे तो यहां कई मंदिर है लेकिन श्री सिद्धिविनायक मंदिर का नाम सुनते ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच ही जाते हैं। गणेशोत्सव के दिनों में गणेशजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग नजर आते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 08, 2024 | 01:07 PM

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव पर अलग ही माहौल देखने के लिए मिलता है यहां पर घर और जगह-जगह के पंडालों पर गणेशजी की प्रतिमाएं विराजित नजर आ जाती है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गणेश जी के उत्सव के रूप में जानते है, वैसे तो यहां कई मंदिर है लेकिन श्री सिद्धिविनायक मंदिर का नाम सुनते ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच ही जाते हैं। गणेशोत्सव के दिनों में गणेशजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग नजर आते है। इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि दर्शन के लिए सिर्फ मुंबई ही नहीं देश-दुनिया से लोग आते है। अगर आपने भी इस बार गणेशोत्सव में इस सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन का प्लान किया हैं तो इन बातों को जान लें।

कैसे पहुंचे मंदिर

मुंबई के इस सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के ‘सिद्धिविनायक’ रूप विराजित है जिनके दर्शन से हर बाधाएं दूर होती है। इसके दर्शन के लिए आप इन तरीकों से पहुंच सकते है।

हवाई सफर- अगर आप हवाई सफर के माध्यम से सिद्धिविनायक मंदिर मंदिर पहुंचना चाहते हैं, तो देश के किसी भी हिस्से से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ा सकते हैं। मुंबई हवाई अड्डे से मंदिर की दूरी करीब 18 किमी है। हवाई अड्डे से टैक्सी या कैब लेकर पहुंच सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन

अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान

ट्रेन से- सिद्धिविनायक मंदिर तक आसानी से पहुंचने के लिए आप ट्रेन का ऑप्शन ले सकते है। इसके लिए आप देश के किसी भी हिस्से से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। रेलवे स्टेशन से टैक्सी का कैब लेकर आसानी से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, सबसे पास दादर रेलवे स्टेशन है।

सड़क से- अगर आप मुंबई में है तो, इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से द्वारा आसानी से सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच सकते हैं।

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर (सौ.डिजाइन फोटो)

जानें दर्शन और आरती का समय

इस सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने के बाद आप किसी भी समय पहुंच सकते है। मंदिर के दरवाजे सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक सभी भक्तों के लिए खुले रहते है। यहां पर सामान्य लोगों के अलावा सेलिब्रिटी भी दर्शन के लिए पहुंचते है। इस मंदिर में आरती का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार को यहां सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं, यानि मंगलवार को विशेष रूप से सुबह 3:15 बजे से लेकर 10 बजे तक रात तक करीब 6 तरीके की आरती होती है। यहां पर श्री दर्शन आरती, काकड़ आरती, नैवेद्य आरती, रात की प्रार्थना और रात्रि आरती के बाद मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है।

क्या हैं एंट्री के नियम

यहां पर सिद्धिविनायक मंदिर में एंट्री के नियम है जिनका पालन हर भक्तों को करना होता है।सिद्धिविनायक मंदिर प्रांगण में प्रवेश करने के लिए दो मुख्य द्वार है। पहल-सिद्धि द्वार और रिद्धि द्वार है। कहा जाता है कि रिद्धि द्वार से आम लोग प्रवेश नहीं करते हैं। कहा जाता है कि रिद्धि द्वार प्रवेश करने लिए शुल्क लिया जाता है या कई सेलिब्रिटी ही एंट्री करते हैं। सिद्धि द्वार के बारे में कहा जाता है कि यहां से भक्त मुफ्त में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस द्वार पर अक्सर भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं। ऐसे में आप इन दोनों में से किसी भी द्वार से मंदिर का दर्शन करने पहुंच सकते हैं। इसके अलावा मंदिर में दो लाइनें लगती है एक पूजा पाठ और दूसरी दर्शन के लिए। सभी वर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था है।

Plan to visit the famous siddhivinayak temple of mumbai during ganeshotsav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 01:07 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.